एक्सप्लोरर

Ajit Doval Meeting: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NSA अजीत डोभाल की अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Jammu Kashmir Security Issue: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले बढ़ने के बाद NSA अजीत डोभाल गृह मंत्रालय के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं. आज फिर गृह मंत्रालय के साथ उनकी बैठक हो रही है.

Jammu Kashmir Security Issue: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) आज गृह मंत्रालय (Home Ministry) में वरिष्ठ अधिकारियों (Senior Officers) के साथ एक अहम बैठक (Important Meetingo) कर रहे हैं. इस बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. ये बैठक आंतरिक सुरक्षा समीक्षा (internal security review) के मुद्दे पर है. कहा जा रहा है कि इस बैठक मुख्य रूप से कश्मीर सुरक्षा व्यवस्था (Security arrangements in Kashmir) पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक की थी. इस बैठक में उनके साथ रॉ के अधिकारी भी मौजूद थे. ये बैठक भी जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा को लेकर ही थी. जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के केस बढ़ने के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है. हो सकता है कि मोदी सरकार इस मामले पर कोई बड़ा कदम उठाए.

मनोज सिन्हा ने एक हफ्ते पहले ही अमित शाह को दी घाटी की जानकारी

घाटी में बढ़ रही टारगेट किलिंग की घटनाओं की जानकारी एक हफ्ते पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गृहमंत्री अमित शाह को दी थीं. ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ गृहमंत्री अमित शाह और रॉ प्रमुख की ये मीटिंग बेहद अहम थी. हालांकि उस वक्त मीटिंग का मकसद क्या रहा, इस बात को लेकर आधिकारिक सूत्रों की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया था. ऐसे में आज फिर अजीत डोभाल गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं जिसे बेहद अहम माना जा रहा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड की मीटिंग में भी अजीत डोभाल

तो वहीं कुछ दिन पहले एनएसए (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhi Nagar) में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) की मीटिंग (Meeting) में भी शामिल हुए थे. इस बैठक में रक्षा सुरक्षा (Defence Security) से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई थी. ये मीटिंग राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) में रखी गई थी. इसकी अध्यक्षता अजीत डोभाल ने की थी. इस बैठक से पहले अजीत डोभाल ने संस्थान की सुविधाओं का निरीक्षण किया था.

ये भी पढ़ें: Prophet Row: ईरानी दूतावास का दावा, 'पैगंबर विवाद पर हुई बात, डोभाल ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा'

ये भी पढ़ें: Prophet Muhammad Row: आखिर ऐसा क्या हुआ कि ईरान को NSA अजीत डोभाल के साथ हुई बातचीत के कुछ हिस्से को हटाना पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget