एक्सप्लोरर

गुजरात में हार पर वीरप्पा मोइली बोले- ‘मणिशंकर-सिब्बल के बयान से नुकसान’

वीरप्पा मोइली ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित कर चुके हैं और देश उन्हें महान नेता के तौर पर देख रहा है.

नई दिल्ली: गुजरात में कांग्रेस सत्ता में तो नहीं आ पाई लेकिन चुनाव के मैदान में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी. लेकिन हार को लेकर अब पार्टी के अंदर आवाज उठने लगी है. कांग्रेस के बड़े नेता वीरप्पा मोइली ने कहा है कि पीएम मोदी को लेकर मणिशंकर अय्यर के नीच वाले बयान और राम मंदिर का मुकदमा टालने वाले कपिल सिब्बल के बयान से पार्टी को नुकसान हुआ है. वीरप्पा मोइली ने पार्टी के नेताओं को नसीहत भी दी है कि आज जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित कर चुके हैं और देश उन्हें महान नेता के तौर पर देख रहा है, कांग्रेस के नेताओं को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे पार्टी का नुकसान हो. वीरप्पा मोइली ने पीएम मोदी पर साधा निशाना वीरप्पा मोइली कहा है, ‘’कपिल सिब्बल और मणिशंकर अय्यर के बयान से पार्टी को नुकसान हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों नेताओं के बयान का अधिकतम इस्तेमाल किया. चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी ने निचले स्तर तक जाकर इन बयानों का इस्तेमाल किया.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’मुझे नहीं लगता कि कभी इस देश का कोई प्रधानमंत्री किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने के लिए इतने निचले स्तर तक गया हो.’’ राहुल एक महान नेता, पीएम मोदी को टक्कर दे रहे हैं- मोइली इतना ही नहीं मोइली ने यह भी कहा, ‘’पार्टी नेताओं को इस बात का एहसास होना चाहिए कि आज जब राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति में खुद को स्थापित कर रहे हैं तब उनकी मदद करनी चाहिए और पूरा समर्थन करना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज देश के महान नेता के तौर पर लोग राहुल गांधी को देखते हैं जो नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं. इसलिए कांग्रेस के हर नेता का कर्तव्य है कि कोई ऐसा बयान न दें, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचे.’’ बीजेपी ने कहा- कांग्रेस करती है नफरत की राजनीति बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने वीरप्पा मोइली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने पहले ही कह दिया था कि कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रही है गुजरात की जनता ने ऩफरत की राजनीति को नकार दिया है. गुजरात में हार पर वीरप्पा मोइली बोले- ‘मणिशंकर-सिब्बल के बयान से नुकसान’ मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था? गुजरात के चुनावी घमासान के बीच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को नीच कहा था. उन्होंने कहा था, ‘’आंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी. उसको साकार करने में एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था. उसका नाम जवाहर लाल नेहरु था. इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें कहें और वो भी जबकि आंबेडकर जी की याद में एक बहुत बड़ी इमारत का यहां उद्घाटन हो रहा है. मुझेको लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है.’’ pmdmmd बता दें कि राजधानी दिल्ली में बीआर आंबेडकर की याद में एक इमारत का उद्घाटन करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था. इसी के बाद मणिशंकर ने नीच वाला बयान दिया था. मणिशंकर के इसी बयान को पीएम मोदी ने चुनाव के मैदान में खूब उछाला था और इसे गुजरात का अपमान बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget