एक्सप्लोरर

Air India controversy: दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया के तीन पायलटों का बयान किया दर्ज, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का मामला

Air India controversy: एयर इंडिया फ्लाइट में शंकर मिश्रा ने 70 साल की एक महिला पर पेशाब कर दिया था. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 3 पायलटों ने अपना बयान दर्ज कराया है.

Air India urination case: न्यू यॉर्क और दिल्ली के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट में पिछले साल 26 नवंबर को शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) नाम के शख्स ने नशे में धुत होकर 70 साल की एक महिला पर पेशाब कर दिया था. महिला की तरफ से शिकायत किए जाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था. इस घटने की जांच में शामिल होने के लिए एयर इंडिया के तीन पायलट शनिवार (7 जनवरी) को दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस थाने पहुंचे. तीनों पायलटों ने दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया के कुल 9 पायलटों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ये सभी पायलट घटना के समय विमाने में ही थे.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. एयर इंडिया के तीन पायलटों ने अपना बयान दर्ज करवाया है. अधिकारी ने कहा कि अभी 6 और पायलटों का बयान बहुत जल्द दर्ज करना है. अधिकारी ने कहा कि उनका बयान उड़ान में हुई घटना के क्रम को स्थापित करने में मदद करेंगे. अधिकारी ने कहा 'हमने बयान दर्ज करने के लिए पीड़िता से भी संपर्क किया है. परिवार के सदस्यों ने हमें सूचित किया कि वह अस्वस्थ हैं और जब वह ठीक हो जाएंगी तो वह पुलिस से संपर्क करेंगी.'

शंकर मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे की हालत में 70 वर्षिय एक महिला पर पेशाब कर दिया था. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से दिल्ली लेकर आ गए हैं. एयर इंडिया में हुई इस मामले का जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (5 जनवरी) को आरोपियों के लिए लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था. 

आरोपी दिल्ली के बाहर का रहने वाला है

एयर इंडिया कि शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 26 नवंबर को हुई चौंकाने वाली घटना पर बुधवार (4 जनवरी) को प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहित की धारा 354, 509 और 501 और भारतीय विमान अधिनियम की धारा 23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी और पीड़िता दोनों दिल्ली के बाहर के रहने वाले हैं. इस चौंकाने वाली घटना के बाद एयर इंडिया ने आरोपी यात्री पर 30 दिन के लिए उड़ान प्रतिबंध भी लगाया है. अमेरिका स्थित वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो ने भी शुक्रवार (6 जनवरी) को अपने कर्मचारी शंकर मिश्रा को बर्खास्त कर दिया है. 

कंपनी ने दिया बयान

इस घटना के बाद कंपनी ने एक बयान में कहा 'वेल्स फार्गो पेशवर और व्यक्तिगत व्यावहार के उच्चतम मानकों के लिए कर्मचारियों को रखता हैं. वेल्स फार्गो ने कहा कि इस व्यक्ति को कंपनी से निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि हम कानून प्रवर्तन के साथ हैं और सहयोग भी कर रहें हैं.'

कंपनी का बयान दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोपी मिश्रा के खिलाफ जांच में सहयोग करने के लिए वेल्स फार्गो तक पहुंचाने के बाद आया है. इस बीच, प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद एयर इंडिया ने अपने चार केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जांच लंबित रहने तक उन्हें डी रोस्ट कर दिया है.

क्या है पूरा मामला

पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यू यॉर्क से दिल्ली जा रही थी. इस दौरान बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे में धुत होकर 70 साल की एक महिला पर पेशाब कर दिया था. महिला की तरफ से शिकायत मिलने के बाद, शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 509 और 510 के तहत मामला दर्ज किया गया. अब इस मामले में एयर इंडिया भी एक्शन मोड पर आ गई है. 

ये भी पढ़ें: 'आपदा ने लोगों से आशियाने छीन लिए, मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार'- जोशीमठ मामले पर बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget