एक्सप्लोरर

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंड़िया ने तीसरे चरण की बुकिंग शुरू की

एयर इंडिया ने तीसरे चरण के लिए टिकटों की बुकिंग तो शुरू कर दी है, लेकिन कुछ यूजर्स ने टिकट नहीं मिलने पर गुस्सा भी जाहिर किया है.

कोरोना वायरस की वजह इस वक्त दुनिया के लगभग सभी देशों में दूसरे मुल्कों के साथ विमान सेवाएं बाधित हैं. हालांकि भारत सरकार विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चला रहा है. इस मिशन के तीसरे चरण के तहत एयर इंडिया ने शुक्रवार को अमेरिका और ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के लिए करीब 300 विमानों के लिए बुकिंग शुरू की. बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों की तरफ से मांग बढ़ गई और पहले दो घंटे के अंदर ही इसकी वेबसाइट को छह करोड़ लोगों ने देखा.

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर टिकट नहीं मिलने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि खुलने के कुछ घंटे के दौरान एयर इंडिया की वेबसाइट ने ठीक तरीके से काम नहीं किया और अधिकतर उड़ानों की टिकटें बिक गईं.

एअर इंडिया ने शुक्रवार की शाम पांच बजे बुकिंग शुरू की. छह बजकर आठ मिनट पर एयर इंडिया ने ट्विटर पर लिखा, ''मिशन वंदे भारत-3 के तहत सीटों की मांग अत्यधिक है. वेबसाइट पर उड़ानों के लिए बुकिंग को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है.''

इसके जवाब में विकी रवि नाम के यात्री ने ट्वीट किया, ''मैं पिछले एक घंटे से विमान में सीट बुक करने का प्रयास कर रहा हूं, आपकी वेबसाइट क्रैश कर गई. कृपया बुकिंग में मेरी मदद कीजिए.''

एयर इंडिया वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के दौरान दस जून से एक जुलाई के बीच यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अफ्रीका के लिए करीब 300 उड़ानें संचालित करेगा. बता दें कि एयर इंडिया की इससे पहले टिकटों की ज्यादा कीमत को लेकर आलोचना भी हुई है. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह टिकट के जायज पैसे ही वसूल रही है.

Haj 2020: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2020 के लिए जमा कराए गए पैसों को वापस करने का फैसला लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget