एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: ताजा रिपोर्ट को आखिरी नतीजा मानना गलत! एक्सपर्ट बोले- ये बदल सकती है

Air India Plane crash Report: हादसे की जांच पर पूर्व AAIB प्रमुख ग्रुप कैप्टन हांडा ने कहा कि प्रारंभिक और अंतिम रिपोर्ट अक्सर अलग होती हैं. विमान लगभग पूरी तरह जल गया है, जिससे जांच जटिल होगी.

Air India Plane crash Report:  अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद देशभर में चर्चा तेज हो गई है. इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी. रिपोर्ट आने के बाद जहां कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के पूर्व महानिदेशक ग्रुप कैप्टन औरबिंदो हांडा (सेवानिवृत्त) ने लोगों को जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से सावधान किया है.

उन्होंने NDTV Profit से बातचीत में कहा, 'प्रारंभिक रिपोर्ट और अंतिम रिपोर्ट अक्सर अलग होती हैं. इसलिए फिलहाल जो तथ्य सामने आए हैं वो केवल शुरुआती संकेत हैं.' उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद 100 से अधिक विमान हादसों की जांच की है, जिनमें 2020 का कोझिकोड हादसा भी शामिल है.

हादसा बेहद गंभीर, विमान 90% तक जला
12 जून को फ्लाइट AI-171, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, अहमदाबाद से उड़ान भरने के सिर्फ 32 सेकेंड बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गई. यह हादसा भारत की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक बन गया. विमान में सवार 241 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति ही बच पाया, जबकि 20 से अधिक लोग जमीन पर भी मारे गए. हांडा ने बताया कि यह हादसा इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि विमान का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है, जिससे जांच में कई तकनीकी बाधाएं आ सकती हैं.

फ्यूल कटऑफ स्विच कैसे बंद हुआ, अभी रहस्य
AAIB की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद हो गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्यूल कटऑफ स्विच, जो इंजन में ईंधन की आपूर्ति को नियंत्रित करता है, ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ की स्थिति में एक सेकंड के अंदर चले गए. इससे इंजन में फ्यूल जाना बंद हो गया और थ्रस्ट खत्म हो गया.

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) में एक पायलट को यह कहते सुना गया -'तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?' दूसरा पायलट जवाब देता है - 'मैंने नहीं किया.' इससे सवाल उठता है कि क्या फ्यूल स्विच खुद-ब-खुद ट्रिगर हुए या कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई.

‘प्रारंभिक रिपोर्ट को अंतिम नहीं मानना चाहिए’
ग्रुप कैप्टन हांडा ने साफ कहा, 'अभी जो रिपोर्ट आई है, वह केवल 30 सेकंड की घटनाओं की जानकारी देती है. इसमें किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है और यह निष्कर्ष नहीं है.' उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में शुरुआती रिपोर्ट और अंतिम निष्कर्ष अलग होते हैं, इसलिए किसी दिशा में राय बनाना जल्दबाजी होगी.

ब्लैक बॉक्स से मिले जरूरी डेटा
जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्लैक बॉक्स (जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर होते हैं) को डेटा निकालने के लिए बोइंग या किसी अन्य मैन्युफैक्चरर के पास भेजना पड़ेगा, तो उन्होंने कहा – 'मुझे नहीं लगता ऐसा करने की जरूरत है. शुरुआत से लेकर क्रैश तक का सारा डेटा जांच टीम के पास मौजूद है.'

जांच होगी बेहद पेचीदा और लंबी
हांडा ने बताया कि इस मामले में हर संभावित तकनीकी वजह का सिमुलेशन किया जाएगा. उन्होंने कहा, 'कोझिकोड हादसे की तुलना में यह हादसा ज्यादा मुश्किल है क्योंकि वहां विमान की संरचना बची थी, लेकिन यहां ऐसा नहीं है.' कोझिकोड हादसे में एक बोइंग 737 रनवे से फिसलकर टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी.

अंतिम रिपोर्ट की समयसीमा तय नहीं
क्या इस हादसे की अंतिम रिपोर्ट ICAO (अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) द्वारा निर्धारित 12 महीने के भीतर आएगी? इस सवाल पर ग्रुप कैप्टन हांडा ने जवाब दिया- 'हमें चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. विमान हादसे की जांच एक बेहद विस्तृत और जटिल प्रक्रिया है.'

उन्होंने बताया कि जांच ICAO के मैन्युअल के अनुसार की जाएगी, जिसे AAIB ने भी अपनाया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि AAIB की टीम पूरी कोशिश करेगी कि रिपोर्ट जल्द से जल्द आए, लेकिन वास्तविक समय इस बात पर निर्भर करेगा कि जांच के दौरान कौन-सी जानकारियां सामने आती हैं. उन्होंने साफ कहा- 'कोई भी, यहां तक कि वर्तमान AAIB प्रमुख भी यह नहीं कह सकते कि अंतिम रिपोर्ट कब आएगी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget