एक्सप्लोरर

Air India : एयर इंडिया की फ्लाइट में ऑर्डर किया वेज खाना, निकले चिकन के पीस 

वीरा जैन ने एयर इंडिया की फ्लाइट से कालीकट से मुंबई तक की यात्रा की थी. आरोप है कि यात्रा के दौरान उन्हें वेज खाने की नॉन वेज खाना परोसा गया. उन्होंने एयर इंडिया से मामले में एक्शन लेने की मांग की है.

एयर इंडिया की फ्लाइट में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कालीकट से मुंबई तक की यात्रा करने वाली एक यात्री ने शिकायत की है कि फ्लाइट में उन्हें वेज खाने की जगह नॉन वेज खाना दे दिया गया. यात्री ने इस मामले में विमानन कंपनी एयर इंडिया के पास शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही सोशल मीडिया पर खाने की तस्वीरें और अपना पीएनआर नंबर समेत अन्य जानकारी शेयर की है. 

वीरा जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मेरी एयर इंडिया फ्लाइट AI582 पर, मुझे चिकन के पीस के साथ वेज खाना दिया गया! मैंने कालीकट एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इस फ्लाइट को शाम 6:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन फ्लाइट ने शाम 7:40 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इसके साथ ही उन्होंने फ्लाइट नंबर, PNR और सीट नंबर भी शेयर किया.

द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरा ने इसकी जानकारी केबिन सुपरवाइजर को दी, जिन्होंने उनसे माफी मांगी. सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि उन्हें इसे लेकर और भी शिकायत मिली हैं.वीरा जैन ने इस मामले में निराशा जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें नॉन वेज खाना परोसकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई. 

 


उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, पहले फ्लाइट लेट हुई. फिर वेज खाने की जगह नॉन वेज दिया गया. यह काफी निराशाजनक है. इससे मेरी भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने एयर इंडिया से कैटरिंग सर्विस पर कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने कहा, मैं अन्य यात्रियों को सलाह देना चाहती हूं कि फ्लाइट पर कुछ भी खाने से पहले चेक कर लें. नॉन वेज खाना परोसे जाने के बाद मेरा विश्वास एयरलाइन कंपनियों से उठ गया है. 

वीरा जैन ने अपने ट्वीट में DGCA और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग किया है और इस मामले में एक्शन की मांग की है. वीरा जैन की शिकायत पर एयर इंडिया ने भी प्रतिक्रिया दी है. एयर इंडिया ने वीरा जैन से अपील की कि वे ट्वीट के जरिए की गई शिकायत को हटा लें और उन्हें मैसेज कर मामले की जानकारी दें. 

एयर इंडिया ने मैसेज के जरिए वीरा जैन से माफी मागी है. वीरा ने बताया कि उठाए गए मुद्दे के लिए उन्होंने सिर्फ मैसेज के जरिए माफी मांगी. मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें इस बात का अहसास कैसे नहीं है कि यह भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला है. कल्पना कीजिए कि फ्लाइट बुक करते समय भुगतान न किया जाए और बाद में इसके लिए लगातार माफी मांग ली जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget