एक्सप्लोरर

एयर इंडिया ने एक बार फिर रद्द की 'चप्पलमार' सांसद रवींद्र गायकवाड़ की बुकिंग

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एक बार फिर आज एयर इंडिया के विमानों में अपना टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन ने उनकी बुकिंग खारिज कर दी.

एयर इंडिया के विमान में टिकट बुक करने के लिये शिवसेना सांसद का यह सातवां प्रयास है. गौरतलब है कि एयरलाइन के एक कर्मचारी पर हमला करने के बाद एयरलाइन ने अपने विमानों में गायकवाड़ के सफर करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

एयरलाइन के सूत्र ने बताया, ‘‘हमारे वेब पोर्टल पर आज सुबह पांच बजे एक टिकट बुक करने का प्रयास किया जा रहा था. यह टिकट 17 मार्च को दिल्ली से मुंबई और 24 मार्च को मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिये कराई जा रही थी.’’ सूत्र ने बताया कि टिकट ‘रवींद्र गायकवाड़’ के नाम से बुक की जा रही थी, जिसकी जानकारी हमें अपने ट्रैकर से मिली थी.

बहरहाल, सभी घरेलू विमान वाहकों में उड़ान सेवा को लेकर उनपर लगे प्रतिबंध के बाद से सांसद इंडिगो विमान और स्पाइस जेट विमान में भी एक-एक बार टिकट बुक करने का प्रयास कर चुके हैं.

एसोसिएशन ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘मंत्रालय या संसद उन्हें बिना किसी कड़े संदेश के या फिर एयर इंडिया के कर्मचारियों और सभी भारतीयों से माफी मांगने का कोई दबाव बनाए बगैर जाने देते हैं तो यह निश्चित ही बहुत शर्मनाक होगा.’’ पत्र में कहा गया है कि यह सभी कर्मचारियों के मनोबल और वास्तव में सभी निष्पक्ष मानसिकता वाले भारतीय लोगों के मनोबल को तोड़ेगा. इसमें कहा गया, हम नहीं चाहते कि ऐसा व्यक्ति हमारे विमान से यात्रा करे.

एयर इंडिया के पायलट एसोसियशन में से एक इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन ने भी शिवसेना के सांसद से ‘बिना शर्त’ माफी की मांग की है अन्यथा उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति नहीं देने की चेतावनी दी है.

नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखे गए पत्र में पायलट एसोसिएशन ने कहा, ‘‘आईसीपीए सांसद के अभद्र व्यवहार की निंदा करता है और उनसे बिना शर्त माफी की मांग करता है. अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें विवश होकर हमारे कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हित का ध्यान रखते हुए उस विमान का संचालन नहीं करने का निर्देश देना पड़ेगा जिसमें रविंद्र गायकवाड़ सवार हों.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget