एक्सप्लोरर

Pee Gate: पेशाब कांड के कुछ ही घंटों बाद अधिकारियों को मिल गई थी जानकारी! फिर क्यों नहीं लिया गया एक्शन?

Air India Pee Case: शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) पर आरोप है कि उसने न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी.

Air India Pee Case Update: एयर इंडिया की फ्लाइट में कथित पेशाब कांड को लेकर आरोपी शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) पर एयर इंडिया ने बैन लगा दिया है लेकिन इसे लेकर एक और बड़ी जानकारी मिली है. हिंदुस्तान टाइम्स ने एक ई मेल को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एयरलाइंस के टॉप मैनेजमेंट को घटना के कुछ ही घंटों बाद जानकारी मिल गई थी. ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इसे लेकर एक्शन क्यों नहीं लिया गया और इसे छिपाने की कोशिश क्यों की गई. 

दरअसल, शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उसने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी. मेल थ्रेड्स से पता चला है कि इनफ्लाइट सर्विस डिपार्टमेंट (IFSD) के प्रमुख, आईएफएसडी के लीड एचआर हेड, आईएफएसडी के प्रमुख और कस्टमर केयर के प्रमुख को 27 नवंबर को ही इस घटना को लेकर पहला मेल मिल गया था.

घटना की दिन किया गया पहला ई-मेल 

इस घटना को लेकर सबसे पहला मेल 26 नवंबर की दोपहर 3.46 बजे भेजा गया था. फ्लाइट इसी दिन दोपहर 1 बजे उतरी थी. यहां तक की इस ई-मेल का जवाब भी दिया गया था, जिसमें इनफ्लाइट सर्विस डिपार्टमेंट के प्रमुख ने ओके रिप्लाई किया था. इतना ही नहीं इसी दिन महिला यात्री के दामाद ने भी फ्लाइट में हुए कांड को लेकर कस्टमर केयर प्रमुख को मेल  किया था. एचटी का कहना है कि उन्होंने इस मेल की कॉपी भी देखी है. 

4 जनवरी को पहली बार सामने आया मामला

लोगों को इस मामले की जानकारी 4 जनवरी को मिली जब मीडिया रिपोर्ट्स ने इस घटना को कवर किया. इसके बाद देश भर के लोगों में रोष फैल गया और डीजीसीए ने इसे लेकर कार्रवाई करना शुरू किया. उस समय एयरलाइन ने दावा किया था कि डीजीसीए को मामले की सूचना देरी से मिली थी. साथ ही चूक की जांच करने के लिए एक समिति का भी गठन करने की भी बात कही थी.  

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था. उधर कोर्ट में आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने की बात से इनकार किया. उसने कहना था कि उसने महिला पर पेशाब नहीं किया, बल्कि महिला ने खुद ही पेशाब किया था और आरोप उस पर लगा दिया गया. उसका कहना था कि महिला को इनकॉन्टिनेंस नाम की बीमारी है. इसपर महिला के वकील ने आरोपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. 

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में पेशाब कांड: एयर इंडिया ने आरोपी शंकर मिश्रा पर 4 महीने का प्रतिबंध लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अनकही कहानी
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी की अनकही कहानी
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget