एक्सप्लोरर

एस-400 मिसाइलों और राफेल विमानों की मदद से वायुसेना मुकाबले के लिए हमेशा तैयार- एयर चीफ मार्शल

हिंडन पर वायुसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल धनोआ ने कहा, ‘‘शांति काल में विमानों का नुकसान होना न केवल खर्चीला है बल्कि युद्ध के समय की क्षमताओं में कमी आना भी है.’’

हिंडन: वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने सोमवार को कहा कि सेनाबल किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए ‘‘हमेशा तैयार’’ है. उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमानों और एस-400 मिसाइल सिस्टम से सेनाबल की क्षमता में बढ़ोतरी होगी. धनोआ ने ये बातें वायुसेना के 86वें स्थापना दिवस पर कहीं.

हिंडन पर वायुसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल धनोआ ने कहा कि वायु सीमा की सुरक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जहां सेनाबल को लगातार अपनी नजर रखने की जरूरत है क्योंकि ‘‘शांति काल में विमानों का नुकसान होना न केवल खर्चीला है बल्कि युद्ध के समय में हमारी क्षमताओं में कमी आना भी है.’’

वायुसेना पिछले कुछ सालों से अपने प्रमुख विमानों और सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं से जूझ रही है. वायुसेना अध्यक्ष ने कहा कि वायुसेना के चालक दल और तकनीशियन्स को यथासंभव बेहतर प्रशिक्षण देकर मानव खामियों को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वर्तमान पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के साथ ही पुराने विमानों तथा हथियार प्रणाली की चुनौतियों को पूरा किया जा सके.

वायुसेना ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने को हमेशा तैयार है-धनोआ

धनोआ ने वायुसेना दिवस पर यहां कहा, ‘‘वायुसेना ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने को हमेशा तैयार है जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हो. बीते साल में वायुसेना की शक्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है और इसने कई उपलब्धियां हासिल की हैं.’’ उन्होंने कहा कि वायुसेनाकर्मियों का कर्तव्य है कि युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहें और अल्पावधि नोटिस पर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए युद्ध प्रणाली को तैयार रखें.

उन्होंने कहा, ‘‘36 राफेल विमानों, एस-400 मिसाइल प्रणालियों, अपाचे युद्धक हेलीकॉप्टर और चिनूक मालवाहक हेलीकॉप्टर हमारी क्षमताओं में और बढ़ोतरी करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तेजस युद्धक विमानों को हथियारों के बेड़े में शामिल करना भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं.

भारत और रूस के बीच एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम सौदे पर हस्ताक्षर

भारत और रूस के बीच पिछले हफ्ते कई अरब डॉलर के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे. राफेल जेट को खरीदने का सौदा फ्रांस के साथ 2016 में हुआ था. धनोआ ने पिछले हफ्ते 36 राफेल विमानों और एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद को वायुसेना के लिए अत्यावश्यक ‘‘क्षमता संवर्द्धन’’ करार दिया था.

वायुसेना के अभ्यास ‘गगनशक्ति’ में धनोआ ने कहा कि इसने संचालन क्षमताओं और बल की तैयारियों को दर्शाया है जिसमें 14 हजार अधिकारियों और 14 हजार कर्मियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान 11 हजार से अधिक बार विमानों ने उड़ानें भरीं जिसमें करीब नौ हजार से अधिक बार युद्धक विमानों ने उड़ानें भरीं.

शांति काल के दौरान वायुसेना की भूमिकाओं का जिक्र

शांति काल के दौरान वायुसेना की भूमिकाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष केरल में बाढ़ के दौरान वायुसेना के 23 विमानों और 25 हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया. भारतीय वायुसेना के गरूड़ कमांडो फोर्स को कश्मीर घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियानों के लिए छह वीरता पदक मिले.

फरवरी 2017 में गठित इकाई संख्या 617 को सफल अभियानों के लिए एक अशोक चक्र, तीन शौर्य चक्र और दो वायुसेना पदक हासिल हुए. इकाई को प्रतिष्ठित वायुसेना प्रमुख का प्रशस्ति पत्र भी हासिल हुआ जबकि इसके कमांडिंग ऑफिसर स्क्वेड्रन लीडर राजीव चौहान को वायुसेना पदक से सम्मानित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget