एक्सप्लोरर

'अगर युवा भड़के तो बिगड़ जाएंगे देश के हालात', नरसिंहानंद के पैगंबर पर आपत्तिजनक बयान पर बोला AIMPLB

Maulana Khalid Saifullah: महंत यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान पर देश में राजनीति गरम है. इस बीच AIMPLB के अध्यक्ष ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समाज में शांति कायम करने की बात कही.

Maulana Khalid Saifullah Rahmani: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान महंत यति नरसिंहानंद पैगंबर ने मोहम्मद और कुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद देशभर में राजनीति गरमा चुकी है. कई जगहों पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.

अब इस मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिक्रिया सामने आई है. AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नरसिंहानंद की गुस्ताखी असहनीय है.

अगर युवा भड़के तो बिगड़ जाएंगे देश के हालात

AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, "यह लाखों मुसलमानों की भावनाओं को ठोस पहुंचाना है और यदि प्रतिक्रिया में युवा भड़क गए तो पूरे देश की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है. इस्लाम की अवधारणा स्पष्ट है कि सभी धर्मों के जो पवित्र व्यक्तित्व हैं. चाहे हम उन पर विश्वास रखते हो या न रखते हो, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उनका सम्मान करें, उनका अनादर करने से बचें और उनके अनुयायियों के दिलों को ठेस पहुंचाने से बचें."

उन्होंने कहा, "इस्लाम एक खुदा में विश्वास रखता है. मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखता है, लेकिन जिन देवी देवताओं को दूसरे समुदाय पूजते हैं कुरान मजीद में उन्हें बुरा भला कहने से मना किया गया है. यह है धर्म, अकीदा और धर्म के मामले में वह सही मार्ग जिससे समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है और जो समाज के सभी वर्गों को जोड़ सकता है."

'सभी हमवतनी भाइयों की यही सोच नहीं है'

मौलाना रहमानी ने मुसलमानों से अपील की है कि यह एक बेतुके व्यक्ति का बयान है. आम देशवासियों की यह सोच नहीं है. उन्होंने कहा, "हमारे देश में आज भी ऐसे हमवतनी भाई हैं और पहले भी हो चुके हैं, जिन्होंने पैग़म्बर साहब की जीवनी लिखी है, जिन्होंने आपके सम्मान में नातिया कलाम कहा है. हमारे सामने गांधीजी की शिक्षाएं हैं, जिन्होंने आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन को आज की मानवता के लिए एक आदर्श बताया है. इसलिए अगर कोई इस तरह की बेतुकी बातें करता है तो यह नहीं समझना चाहिए कि यह देश के सभी हमवतनी भाइयों की यही सोच है."

ये भी पढ़ें : 'PM मोदी से मिलने नहीं दिया तो करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल', सोनम वांगचुक ने दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
Embed widget