एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों पर भड़के ओवैसी, बोले- पाकिस्तान का नाम...

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है इसके अलावा उन्होंने UP सरकार के हालिया आदेश की तुलना हिटलर शासन से की है.

Asaduddin Owaisi targeted BJP: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालय मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया आदेश की तुलना हिटलर शासन से की है.

ओवैसी ने शनिवार को तेलंगाना के कोडंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिटलर ने अपने शासनकाल के दौरान जर्मनी में यहूदियों से कहा था कि उन्हें 'स्टार ऑफ डेविड' पहनना होगा और उनका बहिष्कार किया जाएगा.

मुसलमानों के खिलाफ फैलाई जा रही है नफरत

उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में कुछ मुसलमानों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और यह देश के लिए अच्छा नहीं है. ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की उस टिप्पणी की भी आलोचना की, जिसमें दुबे ने कहा था कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की जनसंख्या 'बांग्लादेशी घुसपैठियों' की बढ़ती आमद के कारण घट रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं रोक

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश द्वारा जारी उन निर्देशों पर रोक लगाते हुए 22 जुलाई के अपने अंतरिम आदेश को बरकरार रखने का निर्देश दिया, जिसमें कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित भोजनालयों को मालिकों, कर्मचारियों के नाम और अन्य विवरण प्रदर्शित करने के लिए कहा गया था. हिंदू कैलेंडर के ‘श्रावण’ महीने के दौरान शिवलिंगों पर जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में भक्त गंगा से पवित्र जल की ‘कांवड़’ लेकर आते हैं. कई श्रद्धालु इस महीने में मांस-मदिरा से दूर रहते हैं, तो कई लोग प्याज-लहसुन युक्त भोजन तक नहीं खाते.

कश्मीर में हो रहे हमले को लेकर साधा निशाना

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में हाल के आतंकी हमलों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'सीमा पार से आए आतंकवादियों की वजह से हमने अपने 50 से अधिक सैनिकों को खो दिया है.आज भी हमने नियंत्रण रेखा पर एक सैनिक को खो दिया है. भाजपा अब पाकिस्तान का नाम क्यों नहीं ले रही है? जम्मू-कश्मीर के डोडा में हमला. डोडा एलओसी से बहुत दूर है, आतंकवादी वहां कैसे पहुंचे? हालांकि, भाजपा इस बारे में बात नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'बायोमैट्रिक की वजह से...', Rau IAS कोचिंग में 3 छात्रों की मौत पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget