एक्सप्लोरर

AIMIM: असदुद्दीन ओवैसी ने कोविड से बिगड़ते हालात के चलते बीजेपी पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कोरोना वायरस से मर रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और साथ ही जनता से माफी मांगने को कहा है.

एक तरफ जहां पूरा भारत कोविड 19 से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ राज्यों में वैक्सीन की कमी ने लोगों को परेशान किया हुआ है. अपनों की जान बचाने के लिए लोगों को दर दर भटकना पड़ रहा है. कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से ना तो उन्हें समय पर इलाज मिल रहा है और ना वैक्सीन. मरीज और उनके तीमारदार बेबसी के आंसू पीने को मजबूर हैं. भारत में वर्तमान में एक दिन में 4,50,000 से ज्यादा एक्टिव केस पाए जा रहे हैं, वहीं कोविड ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ को प्रभावित किया है. वहीं कोविड के बिगड़ते हालातों पर अब कई पार्टियां सत्ता की रोटी सेकने में जुट गईं हैं. कुछ दिन पहले कई राज्यों की सरकारों ने केंद्र पर देश भर में वैक्सीन के अलग अलग दाम लगाने का आरोप लगाया था वहीं अब एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीएमओ से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है. असदुद्दीन ओवैसी ने देश के वर्तमान हालातों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट में @PMOIndia को टैग करते हुए लिखा कि 'पीएमओ संसद और प्रेस का सामना करने से डरता है, वो श्मशान और कब्रिस्तान के बारे में घंटों बात कर सकता था, लेकिन अस्पतालों के बारे में कभी बात नहीं की, उसे उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को ऑक्सीजन, बेड, दवाइयों की कमी से खोया है'.

कोविड ने निगली सैकड़ों जिंदगी

अप्रैल और मई का महीना पूरे देश के लिए संकट से भरा रहा है. इस दौरान कोविड मरीजों को समय पर ना ऑक्सीजन मिल सकी, ना मेडिसिन और ना बेड इस वजह से देश के ज्यादातर शहरों में शवों के ढेर लग गए. जानकारी के मुताबिक आने वाले 2 से 3 महीने और भी ज्यादा संवेदनशील माने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

असम: हेमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

ग्रेटर नोएडा: अरिहंत सोसाइटी ने कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया शानदार हेल्थ केयर सेंटर, घर तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget