एक्सप्लोरर

AIIMS के रिसर्च में दावा, बिना बुखार भी हो सकता है डेंगू

एम्स के डॉक्टरों ने एक केस स्टडी किया है जिसके मुताबिक कुछ असाधारण केस ऐसे भी होते हैं जिसमें डेंगू का शिकार हुए व्यक्ति को बुखार नहीं होता.

नई दिल्ली: बुखार के बाद डेंगू के मामले तो कई बार सामने आते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक नए तरह का डेंगू आया है जो बिना फीवर के ही हो जाता है. एम्स के डॉक्टरों ने इस बात का दावा किया है. एम्स के डॉक्टरों ने एक केस स्टडी किया है जिसके मुताबिक कुछ असाधारण केस ऐसे भी होते हैं जिसमें डेंगू के शिकार हुए व्यक्ति को बुखार नहीं होता. मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाले एक 50 साल के सफाई कर्मी को बिना बुखार आए ही डेंगू हो गया. उसे काफी थकान हुई तो उसको डॉक्टरों ने चेक किया. उसका बल्ड टेस्ट किया गया और उसमें पता चला कि उसके खून में शुगर अनियंत्रित मात्रा में पाई गई. इसके साथ ही चेकअप के दौरान डॉक्टर ने पाया कि मरीज की शरीर में WBC, RBC  और प्लेटलेट्स की संख्या भी बहुत कम थी. इन सभी बातों के सामने आने के बाद उसका डेंगू टेस्ट किया गया और इस टेस्ट का रिजल्ट भी पॉजिटिव निकला. एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे मरीज जिनमें बिना बुखार के ही डेंगू पाया जाता है वह ज्यादतर बुजुर्ग होते हैं या फिर वह लोग होते हैं जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. इस तरह की शिकायत डायबीटीज के मरीजों में भी मिलती है. डेंगू क्या होता है डेंगू एक वायरस से होने वाली बीमारी है जो एडीज नामक मच्छर की प्रजाति के काटने से होती है. इस मच्छर के काटने से मरीज के शरीर में तेज बुखार और सर दर्द होता है. डेंगू के मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होती है जिसके कारण जान का खतरा बन जाता है. कैसे फैलता है डेंगू डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होती है इसलिए गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है. डेंगू के मच्छर हमेशा साफ़ पानी में पनपते है जैसे छत पर लगी पानी की टंकी, घडो और बाल्टियों में जमा पीने का पानी, कूलर का पानी, गमलो में जमा पानी आदि. वही दूसरी ओर मलेरिया के मच्छर हमेशा गंदे पानी में पैदा होते है. डेंगू के मच्छर ज्यादातर दिन में काटते है. डेंगू के लक्षण
  • तेज ठंड लगना और बुखार आना
  • कमर और सिर में तेज दर्द होना
  • खांसी और गले में दर्द होना
  • शरीर पर लाल दाने दिखाई देना
  • उल्टी होना
कैसे करें डेंगू से बचाव
  • पानी जमा न होने दें. कूलरों और बाल्टियों में पानी को एक या दो दिन में बदलते रहे.
  • बुखार ज्यादा दिनों तक रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
  • पूरे शरीर को ढकने वाला कपड़ा पहने और कीटनाशक को मारने वाली दवाई का छिड़काव करें
  • कूड़े के डिब्बे में कूड़ा न इकट्ठा होने दें.
कैसे करें डेंगू का इलाज डेंगू के मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ देना चाहिए जिससे उसके शरीर में पानी की कमी न हो. उसे पपीते के पत्ते को पानी में पीस कर देना चाहिए. मरीज को नारियल और जूस भी दिया जा सकता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget