एक्सप्लोरर

अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान में बम की धमकी ने मचाई खलबली, 195 यात्रियों की हवा में अटकी जान

Ahmedabad To Patna Indigo Flight: जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी धमकी के बाद अहमदाबाद से पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी बम की धमकी की सूचना मिली.

Ahmedabad To Patna Indigo Flight Bomb Threat: अहमदाबाद से पटना आ रहे एक विमान में बुधवार (04 जून, 2025) को बम की सूचना मिली. इसके बाद यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया. पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरने से कुछ देर पहले ही यह धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और पटना में इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद तलाशी ली गई.

इंडिगो की अहमदाबाद-पटना फ्लाइट में 195 यात्री सफर कर रहे थे. दोपहर करीब 1 बजे आज फ्लाइट को रनवे पर उतारने के बाद पटना एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां बम स्क्वॉयड ने करीब एक घंटे तक पूरे विमान की तलाशी ली. जांच में विमान से किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं पाया गया. यह घटना जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम की इसी तरह की धमकी के महज दो दिन बाद हुई है. वो धमकी भी एक अफवाह साबित हुई थी.

किसे मिली फ्लाइट में बम की धमकी?

इंडिगो स्टेशन मैनेजर शालिनी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए बम की धमकी भेजी गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को भेजे गए मैसेज के मुताबिक, नैपकिन टिशू पर 'बम' लिखा हुआ था. इसके बाद तुरंत सीआईएसएफ को सूचित किया गया. हवाईअड्डा अधिकारियों, सुरक्षा, जिला प्रशासन और पुलिस ने बम की धमकी की समीक्षा के लिए एक बैठक की. साथ ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से प्रशासन और पुलिस को सूचित किए जाने के बाद ऐसे मामलों में मानक संचालन प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है. 

रविवार को मिली थी जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम की धमकी

रविवार शाम को एक अनजान शख्स ने बिजी स्टेशन पर बम रखे होने की चेतावनी दी थी, जिससे हड़कंप मच गया. इसके बाद जम्मू पुलिस और रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. सुरक्षा बलों ने खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टरों के जरिए गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें: 4000 फीट की ऊंचाई पर थी फ्लाइट, अचानक इंडिगो के प्लेन से टकराया गिद्ध, रांची में इमरजेंसी लैंडिग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget