एक्सप्लोरर

आयशा के सुसाइड पर ओवैसी का वो बयान जिसकी हो रही है तारीफ

आयश आत्महत्या मामले को लेकर ओवैसी ने कहा कि मैंने उस बच्ची का वीडियो देखा. उन्होंने कहा कि बीवी को मारना मर्दानगी नहीं है. बीवी से पैसे की मांग करना मर्दानगी नहीं है, और ऐसा कोई भी करता है वह मर्द कहलाने लायक नहीं है.

हैदराबादः पति की प्रताड़ना से तंग आकर अहमदाबाद की साबरमती नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा की मौत के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि मैं आप तमाम से अपील कर रहा हूं चाहे आप कोई भी मजहब से हों दहेज की लालच को खत्म करो. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उन तमाम मुसलमानों से अपील कर रहा हूं अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (पैगंबर मोहम्मद) ने इरशाद फरमाया था कि तुममे सबसे बेहतरीन वो है जो अपने घरवालों से अच्छा व्यवहार करे.

ओवैसी ने कहा, ''अहमदाबाद में जो मुसलमान बच्ची का दर्दनाक वीडियो आया है जिसने खुदकुशी कर ली. मैं आप तमाम से अपील कर रहा हूं चाहे आप कोई भी मजहब से हों दहेज की लालच को खत्म करो. अगर तुम मर्द हो तो बीवी पर जुल्म करना मर्दानगी नहीं है. बीवी को मारना मर्दानगी नहीं है. बीवी से पैसों मुतालबा (मांग) करना मर्दानगी नहीं है. तुम मर्द कहलाने के लायक नहीं हो अगर ऐसी हरकत करोगे.''

उन्होंने कहा, ''वो (आयशा का पति) मासूम बच्ची पर जुल्म किया गया. वो तंग आ गई. उस व्यक्ति के मारने और पीटने पर इतना बड़ा इकदाम (कदम) उठा लिया. शर्म आना चाहिए उन लोगों को जिसने इस बेटी के साथ ऐसा किया. मैं अल्लाह से दुआ करूंगा कि अल्लाह तुमको गा़ारत (बर्बाद) करे.''

एआईएमआईएएम चीफ ने कहा, ''हर बाप की तकलीफ तुम नहीं समझ सकते. मैं कई ऐसे बाप को जानता हूं जो जिंदगी के आखिरी वक्त में मेरा हाथ पकड़कर कहते हैं असद साहब बच्ची की शादी है कुछ इंतजाम करवा दो. मरने से पहले कुछ हो जाए.''

उन्होंने कहा, ''क्या हो रहा है इन लोगों को, कितनी औरतों को तुम मारोगे. कैसे तुम मर्द हो जो तुम बच्चियों को मार रहे हो, उनकी जानें ले रहे हो. क्या तुम में इंसानियत मर चुकी है. ऐसे कितने लोग हैं जो अपनी बीवियों पर जुल्म करते हैं, थप्पड़ मारते हैं. दहेज का मुतालबा करते हैं. हामेला (गर्भवति) बीवियों को ढ़केलते हैं और बाहर निकल कर अपने आप को बड़ा फरिश्ता कहलाते हैं. तुम याद रखो दुनिया को धोखा दे सकते हो अल्लाह को नहीं. अल्लाह देख रहा है, अल्लाह समझ रहा है और अल्लाह जरूर मजलूम (जुल्म सहने वाला) का साथ देगा.''

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''मैं उन तमाम मुसलमानों से अपील कर रहा हूं अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (पैगंबर मोहम्मद) ने इरशाद फरमाया था कि तुममे सबसे बेहतरीन वो है जो अपने घरवालों से अच्छा व्यवहार करे. बेहतरीन अखलाक (चरित्र) वो है जो अपनी बीवियों से अच्छा बर्ताव कर रहा है.''

आयशा के सुसाइड पर ओवैसी ने जो बयान दिया है हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं साथ ही साथ इसकी तारीफ भी कर रह हैं.

साबरमती सुसाइडः आयशा की आत्महत्या की पूरी कहानी, जानें- कौन है उसका पति जिससे मरते दम तक किया बेइंतहा प्यार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget