एक्सप्लोरर

ED ने अहमद पटेल से की पूछताछ, कांग्रेस नेता बोले- 'मोदी जी और शाह जी के मेहमान आए थे'

अहमद पटेल ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है उसे वापस लाने की बजाय वे विपक्ष से लड़ रह हैं. देश के श्रमिक परेशान हैं उनके लिए कुछ करना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक दल शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दिल्ली स्थित आवास पहुंचा और संदेसरा बंधुओं से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ करने पहुंची थी. इस पर अहमद पटेल ने कहा कि मोदी जी और शाह जी के मेहमान आए थे. उन्होंने सवाल पूछा और जवाब मिलने के बाद चले गए.

चीन से लड़ने की बजाय विपक्ष से लड़ रहे हैं- अहमद पटेल

अहमद पटेल ने कहा, ‘’मोदी जी और शाह जी के मेहमान आए थे. वे आए, मुझसे सवाल पूछा. मैंने जवाब दिया और इसके बाद वे चले गए. मुझे तरस तो उन लोगों पर आ रही है कि जो चीन ने हमारी जमीन ले ली है उसे वापस ले लें...उनके खिलाफ लड़ने के बजाय ये अपने विपक्ष के खिलाफ लड़ रहे हैं...कोरोना से लोग आज परेशान हैं...उनके खिलाफ लड़ना चाहिए. बेरोजगारी इतनी सारी है, हमारे श्रमिक परेशान हैं. उनके लिए कुछ करना चाहिए. जो आज गरीबी है उसके खिलाफ लड़ना चाहिए.''

जिनके खुद के घर शीशे के हों उन्हें उसका भी खयाल करना चाहिए- अहमद पटेल

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''मुझे तरस उन लोगों पर आ रहा है जो सत्ता में हैं लेकिन पावर डाइजेस्ट नहीं हो पा रहा है. जहां तक मेरा सवाल है, कानून को कानून का काम कर दो. जब हमने कुछ गलत नहीं किया है तो डरने की कोई बात नहीं है. जितनी भी जांच करें उन्हें कर लेने दो. लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं उन्हें जरा उसका भी खयाल करना चाहिए क्योंकि हमारे घरों पर भी पत्थऱ फेंक सकता है.’’

साढ़े 11 बजे अहमद पटेल के आवास पर पहुंची थी ईडी की टीम

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम सेंट्रेल दिल्ली के लुटियंस जोन में 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट स्थित पटेल के आवास पर साढ़े 11 बजे पहुंचा. टीम के सदस्यों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क और दस्ताने पहने और फाइलें पकड़े देखा गया. उन्होंने बताया कि पटेल का बयान धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जा रहा है और संदेसरा बंधुओं के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में भी पूछताछ की गई.

ईडी ने पूछताछ के लिए दो बार अहमद पटेल को बुलाया था

ईडी ने अहमद पटेल को इस मामले में पूछताछ के लिए दो बार तलब किया था, लेकिन गुजरात से राज्यसभा के सदस्य पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों को घर में ही रहने की सलाह देने वाले कोविड-19 वैश्विक महामारी के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया था.

एजेंसी ने अहमद पटेल को भरोसा दिलाया कि अपने कार्यालय में पूछताछ के दौरान वह हर सावधानी बरतेगी, लेकिन कांग्रेस नेता की कानूनी टीम ने मीडिया में आ रही उन खबरों को रेखांकित किया, जिनमें कहा जा रहा है कि ईडी मुख्यालय में भी संक्रमण के मामले सामने आए है.

एजेंसी ने इसके बाद पटेल को बताया कि वह उनके आवास आने के लिए तैयार है, क्योंकि जांच आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है. इसके बाद, ईडी के पटेल के आवास पर आने का समय तय किया गया और एजेंसी ने उन्हें सूचित किया कि वह उनसे पूछताछ के लिए एक जांच अधिकारी को भेजेगी.

क्या है मामला?

यह मामला गुजरात स्थित स्टर्लिंग बायोटेक द्वारा 14,500 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर संदेसरा बंधुओं चेतन और नितिन और कई अन्य के खिलाफ जांच के जुड़ा है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget