एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: फैसले से पहले RSS ने मुस्लिम प्रोफेशनल युवाओं से की बात, राज्यों में सुरक्षा कड़ी

अयोध्या विवाद पर आज फैसला आने वाला है. फैसले से पहले संघ के नेता लगातार मुस्लिम लोगों से बात कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शुक्रवार की शाम को संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने मुस्लिम समाज के प्रोफेशनल युवाओं से बातचीत की.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10:30 बजे फैसला सुनाने वाली है. इस ऐतिहासिक फैसले की पूर्व संध्या तक संघ परिवार मुस्लिम समाज को विश्वास में लेने के लिए लगातार संवाद करता रहा है. इसी सिलसिले में शुक्रवार देर शाम को संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने मुस्लिम समाज के प्रोफेशनल युवाओं से संवाद किया.

दिल्ली के नेहरू म्यूजियम में मुस्लिम समाज के करीब 50 प्रोफेशनल युवकों के साथ संवाद में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा कि 800 सालों से दोनों के बीच संवाद नहीं हुआ, लेकिन देश हित में संघ ने ये पहल की है. युवा इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने अपनी बात रखी. ज्यादातर युवकों ने इसे सकारात्मक पहल करार दिया.

संवाद के दौरान डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा कि आप देशहित मे भूमिका अदा कीजिये. उन्होंने कहा कि BJP को मुसलमानों की ज़रूरत हो या नहीं हो लेकिन देश को ज़रूरत है इसलिए जिसके दिल में देश हैं हम उसके पास जाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों अपने सुख-दुख शेयर करें जिससे सद्भावना के साथ विश्वास क़ायम हो सके और मज़बूत देश के लिये काम किया जा सके.

इससे पहले भी आरएसएस के नेता और बीजेपी नेता फैसले से पहले देशभर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बैठकें करते रहे हैं. संघ परिवार ने सबसे ज्यादा मुस्लिम समाज के बड़े नेताओं, संगठनों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर संवाद किया गया. सभी बैठकों में एक ही बात की गई कि फैसला चाहे जो भी हो, उसका सब सम्मान करें और किसी भी तरह के विवाद से बचा जाए.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, UP-MP, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में आज स्कूल रहेंगे बंद

अयोध्या विवाद फैसला: आधी रात से पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू, पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget