एक्सप्लोरर

Agniveer Recruitment: कैसे बन सकते हैं 'अग्निवीर' के वीर, नई प्रक्रिया से जानें सबकुछ यहां, भर्ती से लेकर ट्रेनिंग तक

Agniveer Recruitment New Process: अब अग्निवीरों की भर्ती पुरानी प्रक्रिया से नहीं होगी. दरअसल भारतीय सेना ने इसमें बदलाव किया है. भारतीय सेना के विज्ञापन के मुताबिक सीईई, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा.

New Process Of Agniveer Recruitment In Indian Army: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है. अब इस नई प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के लिए 3 चरण पार करने होंगे. सेना ने एक विज्ञापन जारी कर इस बारे में सूचना दी है. इसके मुताबिक, अब पहले चरण में अग्निवीर बनने के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम-सीईई (CEE) से गुजरना होगा.

दूसरे चरण में फिजिकल और तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. भारतीय सेना (Indian Army) ने भर्ती प्रक्रिया में ये बदलाव इस प्रक्रिया की लागत में कमी लाने और बड़े स्तर पर अतिरिक्त व्यवस्था की कवायद से बचने के मकसद से किया है. सेना फरवरी के दूसरे हफ्ते में इस बारे में लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. 

200 जगह होगी सीईई

अग्निवीर की नई भर्ती प्रक्रिया के तहत भर्ती के लिए टेस्ट यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन होगा. ये एग्जाम 60 मिनट यानी एक घंटे का होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर अलॉट होंगे. अप्रैल 2023 में होने जा रहे सीईई के लिए 200 एग्जाम सेंटर होंगे. एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मिड फरवरी 2023 से लेकर एक महीने तक किए जा सकेंगे. 

एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में कामयाब होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. दूसरे चरण के तहत होने वाले फिजिकल टेस्ट में महिला और पुरुष दोनों के लिए दौड़ और सिट-अप्स को लेकर पैमाने तय किए गए हैं. महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 की दौड़ का पैमाना पार करना होगा.

यही नहीं 15 उठक -बैठक के साथ ही 10 सिट-अप्स को पूरा करना होगा. वहीं पुरुषों के लिए 6:30 मिनट में 1.6 की दौड़ लगानी होगी, तो 20 उठक- बैठक और 12 पुश-अप्स करने होंगे. इसमें कामयाब होने वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार तीसरे चरण के टेस्ट में शामिल हो पाएंगे. 

आखिरी चरण में मेडिकल टेस्ट होगा

पहले और दूसरे चरण के टेस्ट में खरे उतरने वाले उम्मीदवारों के लिए आखिरी राउंड मेडिकल टेस्ट का होगा. इसमें सेना के तय नियमों के मुताबिक उनकी सेहत और शरीर से संबंधित फिटनेस सही होने के बाद ही उम्मीदवारों को अग्निवीर बनने का मौका मिलेगा. 

पुरानी भर्ती प्रक्रिया क्या थी?

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पुरानी प्रक्रिया में सीईई की जगह सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होता था. इसके बाद मेडिकल टेस्ट की बारी आती थी और आखिरी राउंड में सीईई होता था. दरअसल सेना ने भर्ती प्रक्रिया की प्रोसेस पलट दी है. बीते साल भारतीय सेना में  40,000 अग्निवीर की भर्ती की गई थी. अभी ये ट्रेनिंग पर है. लगभग 10 हजार अग्निवीर 4 साल बाद स्थाई कमीशन पाएगी. बीते साल की तरह ही इस साल भी 40 हजार अग्नि वीरों को भर्ती किया जाएगा.

Rajasthan: अग्निवीर भर्ती में 17 जिलों के 73855 उम्मीदवारों में से 577 हुए सफल, अब चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget