एक्सप्लोरर

Rajasthan: अग्निवीर भर्ती में 17 जिलों के 73855 उम्मीदवारों में से 577 हुए सफल, अब चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि शहर के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में पिछले 16 दिनों तक चली अग्निवीर रैली में 17 जिलों के उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.


Kota News: देश की सेवा के लिए अग्निवीर के माध्यम से हो रही भर्ती प्रक्रिया राजस्थान के कोटा शहर में आयोजित की गई, जिसमें अनुशासन का अनूठा नजारा देखने को मिला, 73 हजार से अधिक युवा कोटा आए और सेना में जाकर देश सेवा करने के लिए अपनी किस्मत को आजमाया. पूरा शहर अपना काम करता रहा और रातभर सेना में युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया चलती रही. ऐसे में अब सेना भर्ती कार्यालय कोटा सेना में युवाओं को सेना भर्ती के प्रति जागरूकता के लिए अभियान जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों संगोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को अग्निवीर एवं अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे.

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि शहर के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में पिछले 16 दिनों तक चली अग्निवीर रैली में 17 जिलों के उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. जिसमें 73855 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवा कर देश सेवा में समर्पित होने के लिए विभिन्न स्तर की परीक्षा में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 577 उम्मीदवारों में सफलता प्राप्त की है.

एक दशक बाद हुई भर्ती

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि कोटा शहर में करीब एक दशक बाद हुई इस भर्ती को सफल बनाने में अध्यापकों, प्रशासन, पुलिस के सहयोग की सेना के साथ उम्मीदवारों के अभिभावकों ने तारीफ कर आभार व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान के विभिन्न जिलों में कोटा भर्ती दफ्तर द्वारा सेना भर्ती के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसका आगाज कोटा जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्य की संगोष्ठी से किया गया. कोटा भर्ती दफ्तर की टीम जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर अन्य जिलों में भी संगोष्ठी का आयोजन करेगी.

- मेडिकल रिव्यु में फिट 8 से 12 दिसम्बर बुलाएं

मेडिकल रिव्यू में फिट हुए उम्मीदवार 8 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच निर्धारित दिवस में प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सेना भर्ती कार्यालय कोटा भर्ती दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ये उम्मीदवार अभी 15 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा में अपनी किस्मत आजमा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget