एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: बीजेपी दफ्तर में अग्निवीरों को गार्ड की नौकरी की पेशकश पर रॉबर्ट वाड्रा की खरी-खरी, युवाओं से की ये अपील

Robert Vadra on Agnipath Scheme: रॉबर्ड वाड्रा ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सेना के ये जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं और करते रहेंगे. वे गौरवशाली युवा हैं.

Robert Vadra Attack on Kailash Vijayvargiya : सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना पर देशभर में विरोध जारी है. इस पर सियासत भी जोर शोर से हो रही है. बीजेपी के नेता और मंत्री इस योजना की खासियत बताकर सरकार का बचाव करने में जुटे हैं तो वहीं विपक्ष के नेता इस योजना को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना करने में लगे हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ युवाओं की नाराजगी को उचित बताया है. रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के बयान की भी निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो बीजेपी दफ्तर में अग्निवीरों को गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता देंगे.

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सेना के ये जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं और करते रहेंगे. वे गौरवशाली युवा हैं. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हमारे देश के युवाओं के साथ राजनीतिक योजनाओं और इससे जुड़ी समय सीमा से नहीं खेला जा सकता है.

रॉबर्ट वाड्रा का युवाओं को समर्थन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉवर्ट वाड्रा ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार जब मुझे उन जवानों की याद में माल्यार्पण करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे. मैंने अधिकारियों और जवानों के साथ समय बिताया. सेना के जवानों ने अपने जीवन की कहानियों को बताया कि कैसे उन्होंने काफी मेहनत से प्रशिक्षण लिया और हमारे देश की सेवा करने में उन्हें कितना गर्व है. मुझे जवानों के नाम के साथ प्लेटें दिखाई गईं.

रॉबर्ट वाड्रा का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला

रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी आलोचना की. बीजेपी दफ्तर में गार्ड की नौकरी की पेशकश को लेकर उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों का बीजेपी के मंत्री इतना अपमान कैसे कर सकते हैं?. बता दें कि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि वो 4 साल की नौकरी के बाद अग्निवीरों को बीजेपी दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता देंगे. 

युवाओं से क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि वो हिंसा पर उतारू न हों. वाड्रा ने आगे कहा कि वो युवाओं और जवानों के साथ खड़े हैं और पूर्णकालिक सेवाओं के उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं का विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए और राष्ट्रीय संपत्ति का विनाश हमारे अपने साधनों को नष्ट कर रहा है. इसलिए इसे रोका जाना चाहिए. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी अग्निपथ योजना की कड़ी आलोचना कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

National Herald case: राहुल गांधी चौथी बार आज ED के सामने हुए पेश, मनी लांड्रिंग केस में ED के सवालों का कर रहे सामना

Agnipath Scheme: 'अग्निवीरों' के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने की बड़ी घोषणा, जानें अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget