एक्सप्लोरर

Agniveer Exam: भारतीय वायुसेना की 'अग्निवीर' लिखित परीक्षा आज से शुरू, जानिए कहां-कहां और कितने सेंटर्स पर हो रहा है परीक्षा का आयोजन

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स (Air Force) में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है. एयरफोर्स के अग्निवीरों (Agniveer) को अग्निवीरवायु का नाम दिया गया है.

Agniveer Recruitment Exam: भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीरों (Agniveer Exam) की भर्ती के लिए आज से परीक्षा शुरू हो गई है. दिल्ली, कानपुर, पटना समेत देश के कई हिस्सों में ये परीक्षा आयोजित की जा रही है. ये परीक्षा 24-31 जुलाई तक देशभर के 250 सेंटर्स (Agniveer Exam Centres) पर आयोजित हो रही है. दिल्ली में ये परीक्षा केंद्र संख्या 239 के एसडी पब्लिक स्कूल में हो रही है. ये सेंटर बीयू ब्लॉक में पीतमपुरा नई दिल्ली में स्थिति है. इसके अलावा केंद्र संख्या 242 महाराजा अग्रसेन ग्लोबल स्कूल, लक्ष्मी राम पार्क, सेक्टर 22 रोहिणी के सामने दिल्ली में आयोजित हो रही है.

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए ये परीक्षा आठ दिनों तक चलेगी. देशभर में 250 सेंटर्स पर आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

वायुसेना में 'अग्निवीरों' की भर्ती के लिए परीक्षा शुरू

इंडियन एयरफोर्स में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की परीक्षा के लिए दिल्ली समेत देश के कई शहरों में 250 सेंटर्स बनाए हैं. पीतमपुरा, रोहिणी, आनंद विहार समेत कई और जगहों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. आईए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में ये परीक्षा कहां-कहां आयोजित हो रही है. परीक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

दिल्ली-NCR में कहा-कहां सेंटर्स?

• केंद्र संख्या: 239, एसडी पब्लिक स्कूल, बीयू ब्लॉक, पीतमपुरा, नई दिल्ली
• केंद्र संख्या: 256 भगवती प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे, एनएच-9, मसूरी नहर, गाजियाबाद, यूपी
• केंद्र संख्या: 242 महाराजा अग्रसेन ग्लोबल स्कूल, लक्ष्मी राम पार्क, सेक्टर 22 रोहिणी के सामने, दिल्ली
• केंद्र संख्या: 236 और 237 गुरु हरगोबिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, हरगोबिंद एन्क्लेव, एजीसीआर एन्क्लेव, आनंद विहार, दिल्ली
• केंद्र संख्या: 262 पीटी एलआर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, वीपीओ कबूलपुर बांगर, बल्लभगढ़, समयपुर सोहना रोड, जिला फरीदाबाद, हरियाणा

कानपुर में परीक्षा को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद

यूपी के कई शहरों में वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए परीक्षा हो रही है. कानपुर में इसके लिए कमिश्नरी और आउटर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. हर सेंटर पर एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम तैनात है. जोन के सभी अधिकारी भी एक्टिव हैं. 8 दिन में शहर में लाखों अभ्यार्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे. 

बिहार में किन-किन जगहों पर परीक्षा?

एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 24 जुलाई से शुरू परीक्षा के लिए बिहार के पांच जिलों में 26 परीक्षा सेंटर्स बनाए गए हैं. सबसे अधिक पटना में 13 परीक्षा सेंटर्स हैं. इसके साथ ही छपरा और गया में 4-4, भागलपुर में 2 और मुजफ्फरपुर में 3 परीक्षा केंद्र हैं. परीक्षा सुबह 7.30 बजे से शाम 6 बजे तक दो-दो घंटे की तीन पाली में आयोजित हो रही है.

कुल कितने आवेदन आए थे?

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा की तारीख और सेंटर्स को लेकर विस्तार से जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है. यह परीक्षा 31 जुलाई तक चलेगी. वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए 7,49,899 आवेदन आए थे. अभ्यार्थियों के ऑनलाइन टेस्ट में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे.

ये भी पढ़ें:

Jammu: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज जम्मू दौरा, 2000 शहीदों के परिवार को करेंगे सम्मानित, ऑपरेशनल तैयारियों का भी लेंगे जायजा

Har Ghar Tiranga: सरकार ने झंडा संहिता में किया बदलाव, अब रात को भी फहराया जा सकता है तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget