एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना के दोनों वेव में ज्यादा अंतर नहीं, जारी किया आयु वर्ग में संक्रमण का आंकड़ा

पहले वेव के मुकाबले दूसरे वेव में कोरोना के ज्यादा मामले आए और ज्यादा मौतें हुईं. लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में संक्रमण हर आयु वर्ग में एक जैसा था. दोनों में ही एक जैसा पैटर्न था.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोरोना की पहली वेव और दूसरी वेव में कोई ज्यादा अंतर नहीं है. मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दोनों वेव में आयु वर्ग में संक्रमण के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल और इस साल लगभग संक्रमण वैसा ही है.

भारत में कोरोना की पहली वेव के मुकाबले दूसरी वेव में ज्यादा केस आए. हर दिन नए मामले पिछले दिन से ज्यादा नए मामले आते थे. साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा था. लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में संक्रमण हर आयु वर्ग में एक जैसा था. दोनों में एक जैसा पैटर्न था.

1 जुलाई से 31 दिसंबर 2020 के बीच इस आयु वर्ग में संक्रमण

1 से 10 साल - 3.28 फीसदी

11 से 20 साल - 8.03 फीसदी

21 से 30 साल - 21.21 फीसदी

31 से 40 साल - 21.23 फीसदी

41 से 50 साल - 17.03 फीसदी

51 से 60 साल -15.06 फीसदी

61 से 70 साल - 9.14 फीसदी

71 से 80 साल - 3.70 फीसदी

81 से 90 साल - 0.94 फीसदी

90 साल से ज्यादा 0.11 फीसदी

15 मार्च से 25 मई 2021 के बीच इस आयु वर्ग में संक्रमण

1 से 10 साल - 3.05 फीसदी

11 से 20 साल - 8.57 फीसदी

21 से 30 साल - 22.49 फीसदी

31 से 40 साल - 22.70 फीसदी

41 से 50 साल - 17.26 फीसदी

51 से 60 साल -13.36 फीसदी

61 से 70 साल - 8.22 फीसदी

71 से 80 साल - 3.35 फीसदी

81 से 90 साल - 0.88 फीसदी

90 साल से ज्यादा 0.13 फीसदी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन दोनों कोरोना वेव में कोई ज्यादा अंतर नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, दोनों वेव में समानता है, जिस तरह पिछली वेव में संक्रमण 21 से 30 साल, 31 से 40 साल के एज ग्रुप में देखा गया वैसा ही संक्रमण है. इसी तरह बच्चों के अलग अलग एज ग्रुप में भी वैसा ही संक्रमण है.

लगभग हर आयु वर्ग में संक्रमण वैसा ही जैसे पिछली बार था. बस एक साथ कई मामले कम वक्त में सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगर सावधानी नहीं बरती तो फिर केस बढ़ने लगेंगे.

सरकार की कमिटी ने कहा- देश में वैक्सीन लगने से सिर्फ एक मौत, बिना घबराहट के लगवाएं टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget