एक्सप्लोरर

थरूर के बयान के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, अपने नेताओं को दी संभलकर बोलने की नसीहत

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में विभाजन, कट्टरता, घृणा, असहिष्णुता और ध्रुवीकरण का माहौल पैदा किया है.’’

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने नेता शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान को खारिज कर दिया और कहा कि भारत का लोकतंत्र और इसके मूल्य इतने मजबूत हैं कि भारत कभी पाकिस्तान बनने की स्थिति में नहीं जा सकता. पार्टी ने अपने नेताओं को यह नसीहत भी दी कि बीजेपी को जवाब देते समय वे पूरी सावधानी बरतें.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में विभाजन, कट्टरता, घृणा, असहिष्णुता और ध्रुवीकरण का माहौल पैदा किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तरफ, कांग्रेस बहुलवाद, विविधता, विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच भाईचारा और सद्भाव के सभ्यतागत मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है.’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भारत के मूल्य और मूल सिद्धांत हमारी सभ्यतागत भूमिका की स्पष्ट गारंटी देते हैं. कांग्रेस के सभी नेताओं को बीजेपी की घृणा को खरिज करने के लिए शब्द और वाक्य बोलते समय इस बात का अहसास होना चाहिए कि यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी (मूल्यों की रक्षा करने की) हमारे कंधों पर है.’’

इससे पहले कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, ‘‘ भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि सरकारें आती जाती रहें, लेकिन यह देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता. भारत एक बहुभाषी और बहुधर्मी देश है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता से आग्रह करूंगा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि किस तरह के बयान देने हैं.’’

शेरगिल ने कहा, ‘‘चाहे बीजेपी अपने नेताओं के विवादित बयानों पर चुप्पी साध ले, चाहे बीजेपी आईएसआई को भारत बुलाए, चाहे बीजेपी जम्मू-कश्मीर के चुनाव के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करे, चाहे बीजेपी के मंत्री अपराधियों को हार पहनाकर इस देश के संविधान को हरा दें, लेकिन हमें बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए.’’

खबरों के मुताबिक, थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि बीजेपी अगर साल 2019 में जीतती है, तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर अग्रसर होगा जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget