एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ को लेकर घाटी में तनाव, अलगाववादियों ने बुलाया बंद

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कल हुई मुठभेड़ के बाद घाटी में फिर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. हिंसा उस वक्त और ज्यादा भड़क गई जब विरोध प्रदर्शन में शामिल एक प्रदर्शनकारी की झड़प में मौत हो गई. कुलगाम मुठभेड़ को लेकर अब घाटी में तनाव है और अलगाववादियों ने आज बंद बुलाया है.

घाटी में हिंसा

कश्मीर घाटी का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है. रविवार को कुलगाम में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत हुई, जिसके बाद कुलगाम में विरोध प्रदर्शन भी हुए. पथराव किया गया, सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई, जिसमें 19 लोग घायल हुए, बाद में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई, अलगाववादियों ने आज घाटी में बंद बुलाया है, एनकाउंटर में दो जवान भी शहीद हुए हैं आज कश्मीर बंद आपको बता दें कि एनकाउंटर में चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, इसमें दो जवान भी शहीद हुए हैं. वहीं फायरिंग के दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई थी, जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे. सेना की कार्रवाई के विरोध में अलगाववादियों ने आज कश्मीर बंद का ऐलान किया है.

दो जवानों ने दी शहादत

उत्तराखंड में चमोली के रहने वाले रघुवीर सिंह और गुजरात में अहमदाबाद के रहने वाले गोपाल सिंह भदौरिया शहीद होने वाले जवान हैं. गोपाल सिंह के शहीद होने की खबर से उनके परिवार मे शोक का माहौल है.

उनके परिवार मे उनके माता-पिता और दो भाई हैं, परिवार को बेटे को खोने का दुख तो है लेकिन साथ-साथ बेटे की शहादत पर गर्व भी है.

यहां छुपे थे हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी

रविवार सुबह सुरक्षाबलों को यारीपुरा के एक घर में आतंकियों के छिपने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया. आतंकवादियों ने वहां घरवालों को बंधक बना लिया था.

अंदर से उन्होंने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की. मारे गए चारों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन के थे, एनकाउंटर की जगह से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget