एक्सप्लोरर

CM Yogi का बड़ा बयान, 'अयोध्‍या के बाद नई अंगड़ाई लेते दिख रहे हैं Kashi और Mathura, आगे बढ़ना होगा'

CM Yogi on Kashi and Mathura: सीएम योगी ने कहा- काशी पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है और मथुरा, वृंदावन जैसे सभी तीर्थ एक बार फ‍िर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि अयोध्‍या (Ayodhya) में भव्‍य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण की शुरुआत के बाद काशी (Kashi) और मथुरा (Mathura) समेत सभी तीर्थस्थल 'नई अंगड़ाई' लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन स्थितियों में सबको एक बार फिर आगे बढ़ना होगा. सीएम योगी ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर’ में बीजेपी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा, 'अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद काशी ने जो अंगड़ाई ली है, वह हम सबके सामने है.

हम सबको एक बार फ‍िर आगे बढ़ना होगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, ''काशी में काशी विश्‍वनाथ धाम का उद्घाटन होने के बाद प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु काशी विश्‍वनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है और मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम सभी तीर्थ एक बार फ‍िर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन स्थितियों में हम सबको एक बार फ‍िर आगे बढ़ना होगा.'

मुख्यमंत्री ने ईद के दौरान धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जाने और सड़कों पर नमाज न होने का जिक्र करते हुए कहा कि अलविदा के दिन सड़कों पर नमाज न हो, यह पहली बार उत्‍तर प्रदेश में संभव हो पाया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई. आपने देखा होगा जो अनावश्यक शोरगुल था उससे कैसे मुक्ति मिली.' उन्‍होंने दावा किया कि नये भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है जो मजबूती के साथ देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत है.

फ‍िर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य होगा- सीएम योगी

योगी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा, 'अगले चुनाव की भाव भूमि हमें अभी से तैयार करनी होगी और एक बार फ‍िर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फ‍िर से यह साबित करना है, इसलिए 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से आगे बढ़ना होगा. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं जिसमें 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 71 और सहयोगी अपना दल ने दो सीट जीती थीं जबकि 2019 के चुनाव में बीजेपी को 62 और सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीट मिली थीं.

सीएम योगी ने कसा विपक्षी दलों पर तंज

विपक्षी दलों पर तंज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने एक अविश्वास की स्थिति पैदा की थी, प्रदेश के बारे में दुनिया में जो धारणा बन गई थी, उसमें पिछले पांच सालों में भले ही कोरोना महामारी के कारण तीन साल ही काम करने को मिला, लेकिन इन सबके बावजूद उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदली है. उन्होंने कहा, 'जो लोग षडयंत्र के जरिये खंडित जनादेश लाकर उत्तर प्रदेश में लूट तंत्र को बढ़ावा देने का सपना पाले थे, उन्‍हें जनता ने बेनकाब कर दिया. पिछले विधानसभा चुनाव का यह जनादेश बहुत स्पष्ट संकेत करता है कि अगर आप गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के प्रत्येक तबके के लिए ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं तो जनता जनार्दन भी जाति, धर्म, मत मजहब, क्षेत्र भाषा से ऊपर उठकर आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी होती दिखाई देगी.'

यह भी पढ़ें-

Gyanvapi Case सुनने योग्य है या नहीं? इस पर आज जिला जज की अदालत में बहस, फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी होगी मांगों पर सुनवाई

Sidhu Moose Wala की सुरक्षा में क्यों की गई कटौती? बर्थडे से पहले पंजाबी सिंगर की हत्या को लेकर उठ रहे ये 5 बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget