एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड, मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की चेतावनी, पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक चक्रवाती तूफान से इस सप्ताहांत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Weather Updates: देशभर में तेजी के साथ मौसम करवट ले रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार की देर रात हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. हल्की बारिश के बीच गुरुवार दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि मौजूदा सर्दियों का सबसे कम है जबकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने दिनों में कोहरा पड़ने की भी भविष्यवाणी की है.

बंगाल में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक चक्रवाती तूफान से इस सप्ताहांत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एक रक्षा अधकारी ने बताया कि तटरक्षक ने समुद्र में जानमाल की सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. उसने अपने जहाजों और विमान को मौसम के बारे में चेतावनी देने के काम में लगा दिया है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि उसने तटीय इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीम और राज्य आपदा मोचन बल की दो टीम तैनात करने का फैसला किया है. निचले इलाकों में रह रहे लोगों को हटाया जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न वायु दाब के गहरे अवदाब में तब्दील होने और इसके बाद चक्रवाती तूफान का रूप धारण करने की संभावना है.

तूफान शनिवार को पहुंच सकता है आंध्र-ओडिशा तट

इसके शनिवार को पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट-दक्षिण ओडिशा तट शनिवार सुबह पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव से शनिवार को पूर्वी मिदनापुर में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने, जबकि पश्चिमी मिदनापुर,झारग्राम और हावड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश, बिजली गिरने की चेतवानी

भोपाल और इंदौर सहित पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई जिससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इंदौर सहित आठ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी सहित यलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान धूप नहीं निकली और ठंड रही.

आईएमडी ने एक पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमी भागों में भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के छह संभागों और पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और सिंगरौली सहित सात जिलों में अलग अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को बताया कि मौसम में बदलाव पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है.

उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों और पश्चिमी मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई. इंदौर में गुरुवार की सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9.1 मिमी बारिश हुई. मिश्रा ने कहा कि भोपाल और इंदौर में दिन के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: 20.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से सात डिग्री नीचे) और 16 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 13 डिग्री नीचे) तक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक मौसम साफ होने की उम्मीद है.

यूपी में हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम का असर दिखने लगा है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते यूपी के अलग-अलग हिस्सों में काफी ठंड पड़ने लगी है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से आज से छह दिसंबर तक बूंदाबांदी और घने बादलों का असर रहने की संभावना है. वहीं मेरठ में बीते पांच साल में गुरुवार सबसे सर्द रहा है. गुरुवार को इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया. हालांकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार लखनऊ सहित कई जिलों में सात दिन तक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे. माना जा रहा है कि बारिश के बाद हवा के स्तर में सुधार आएगा. इस बीच मौसम के तापमान में भी गिरावट आ रही है.

ये भी पढ़ें:

UP Weather and Pollution Today: यूपी में बदलते मौसम का असर, बीते 5 सालों में मेरठ में सबसे सर्द रहा गुरुवार, जानें- दूसरे शहरों का हाल

Delhi-NCR Weather and Pollution Today: हल्की बूंदाबांदी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, प्रदूषण कंट्रोल से बाहर, 385 तक पहुंचा AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget