एक्सप्लोरर

दाऊद कनेक्शन में गिरफ्तार नवाब मलिक की ED दफ्तर में कटी पहली रात, मलिक के इस्तीफे की मांग पर आज BJP का महाराष्ट्र में प्रदर्शन

महाविकास अघाड़ी के नेता आज मुंबई में मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नवाब मलिक की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे तो बीजेपी पूरे महाराष्ट्र में नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली है.

Money Laundering Case: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर जो राजनीतिक तापमान बढ़ा है उसकी तपिश सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं बल्कि चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश और उसके भी आगे पश्चिम बंगाल तक दिख रहा है. यानी पश्चिम से पूरब तक. आज का दिन और हंगामे से भरा रहने वाला है. नवाब मलिक तो ईडी के दफ्तर में हिरासत में हैं, लेकिन बाहर सड़कों पर सियासी संग्राम होने वाला है और इसमें दोनों ही पक्ष शामिल होंगे. एक तरफ एनसीपी और उसके समर्थक तो दूसरी ओर बीजेपी.

महाविकास अघाड़ी के नेता आज मुंबई में मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर नवाब मलिक की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे तो बीजेपी पूरे महाराष्ट्र में नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली है. क्योंकि नवाब मलिक उद्धव सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है और गिरफ्तारी के बाद अब एनसीपी-बीजेपी में लड़ाई नवाब मलिक के इस्तीफे पर आ गई है.

दाऊद कनेक्शन में गिरफ्तार नवाब मलिक की ED दफ्तर में कटी पहली रात, मलिक के इस्तीफे की मांग पर आज BJP का महाराष्ट्र में प्रदर्शन

महाविकास अघाड़ी के भीतर भी खलबली मची है. बीती रात एनसीपी चीफ शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की तो उससे पहले शरद पवार के घर पर अजीत पवार समेत एनसीपी के तमाम मंत्रियों और नेताओं ने मीटिंग की और मलिक की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा हुई. सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण ने भी शरद पवार से मुलाकात की है.

महा विकास अघाड़ी नवाब मलिक के साथ खड़ी दिख रही है और पूरी कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है. लेकिन बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस आरोपों के साथ अड़े हैं. शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत तो अलग ही बयानबाजी कर रहे हैं.. बदले की कार्रवाई बता कर बदला लेने की धमकी दे रहे हैं. नवाब मलिक पर कार्रवाई को संजय राउत महाराष्ट्र बनाम दिल्ली बनाने की कोशिश कर रहे हैं और 2024 में चुनौती देने की चेतावनी विपक्षी एकजुटता के रुप में संजय राउत के बयान का असर भी दिख रहा है.

यूपी और बंगाल तक से बीजेपी के विरोधियों का समर्थन मिलने लगा है. अखिलेश यादव ने गोंडा की रैली में कहा कि बीजेपी जब घबराती है, तब एजेंसियों का इस्तेमाल करके अपमानित करती है. तो जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी NCP प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की है और नवाब मलिक को इस्तीफा ना लेने को कहा.

लेकिन अगर नवाब मलिक इस्तीफा नहीं लेते हैं  तो देवेंद्र फडणवीस जो बात कह रहे हैं कि संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा. इस पर संविधान के एक्सपर्ट क्या कहते हैं. ये जानना भी जरूरी है. यानी नियम के मुताबिक गेंद मुख्यमंत्री के पाले में है और वो भी नैतिक तौर पर. लेकिन सवाल है क्या नैतिक तौर पर उद्धव ठाकरे अब नवाब मलिक को मंत्रालय से हटाने का फैसला लेंगे. उनका फैसला जो भी हो लेकिन ये तय है कि राजनीतिक तौर पर इस मामले में सड़कों पर संग्राम अभी खूब चलेगा.

ये भी पढ़ें: Nawab Malik Arrested: ईडी के ऑफिस में गुजरेगी नवाब मलिक की रात, 8 दिन की हिरासत में हैं NCP नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget