एक्सप्लोरर

Nawab Malik Arrested: ईडी के ऑफिस में गुजरेगी नवाब मलिक की रात, 8 दिन की हिरासत में हैं NCP नेता

नवाब मलिक से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी के दफ्तर में सुबह आठ बजे से करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद दिन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किये जाने के बाद अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. इसके बाद, उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर लाया गया, जहां उन्हें रात गुजारनी होगी. एक अधिकारी ने यह बताया.

बुधवार को यहां एक विशेष अदालत ने मलिक को धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में तीन मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. यह जांच, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और मुंबई अंडरवर्ल्ड में उसके सहयोगियों की गतिविधियों से संबद्ध है. 

मलिक से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी के दफ्तर में सुबह आठ बजे से करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद दिन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सफेद कुर्ता पहने मलिक को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) से संबद्ध मामलों की सुनवाई के लिए निर्धारित विशेष न्यायाधीश आर एन रोकड़े के अदालत कक्ष में शाम चार बजकर 50 मिनट पर लाया गया. 

न्यायाधीश ने उन्हें विषय की आगे की जांच के लिए तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में दे दिया. अधिकारी ने बताया, ‘‘अदालत की कार्यवाही के बाद मलिक को रात करीब नौ बजे बलार्ड एस्टेट में ईडी के दफ्तर में लाया गया. मंत्री को ईडी दफ्तर में ही आज की रात गुजारनी पड़ेगी.’’ उन्होंने बताया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता को सीआरपीएफ कर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर लाया गया. 

रात में वाहन से उतरने के बाद मलिक ने एक बार फिर हाथ उठा कर मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया, जैसा कि उन्होंने दिन में पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के दौरान किया था. 

ये भी पढ़ें- Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को कोर्ट ने 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा

Nawab Malik Arrested: नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद सड़क पर उतरेगा MVA, ED के खिलाफ करेगा प्रदर्शन, भुजबल बोले- हम लड़ते रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget