एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370: बौखलाए पाकिस्तान ने BAT और आतंकियों को उकसाया, खुफिया अलर्ट के बाद चौकन्ना हुआ भारत

अनुच्छेद 370 हटने की बौखलाहट में पाकिस्तान व्यापारिक और राजनायिक संबंध तोड़ने के बाद अब आतंकियों को भड़का रहा है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने कुख्यात बैट टीम और आतंकियों को करो या मरो के निर्देश दिए हैं. इस जानकारी के बाद देश में अलर्ट जारी कर दिया है, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ दी गई है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब नीच हरकतों पर उतर आया है. भारत के साथ राजनीयिक और कारोबारी संबंध खत्म करने के फैसले के बाद पाकिस्तान अपने असली रूप में आ गया है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों से करो या मरो जैसे कदमउठाने के लिए कहा है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन भारतीय सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमले को अंजाम दे सकते हैं. एलओसी पर पाकिस्तान की कुख्यात बैट टीम भी हमले की फिराक में है. इसी को देखते भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है.

सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर के सामने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) सुरक्षा बलों को निशाना बना सकती है. सूत्रों के मुताबिक पीओके में तीन जगहों पर भारी संख्या में आतंकी मौजूद हैं. इन लॉन्च पैड पर लश्कर ए तोएबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकी मौजूद हैं. आतंकियों के साथ पाकिस्तानी सेना की भी मौजूदगी बताई जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों ने आतंकियों के कुछ इंटरसेप्ट पकड़े हैं, जिनमें आतंकी बड़े हमले का निर्देश दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली, जम्मू, श्रीनगर, गुवाहाटी, अगरतला, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के 19 एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इन एयरपोर्ट पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट से एक किलोमीटर पहले किसी भी गाड़ी रोककर अचानक सघन तलाशी के निर्देश दिया गया है. पहचान दस्तावेजों की सघन जांच के लिए भी कहा गया है. एयरपोर्ट पर अंदर से लेकर बाहर तक किसी भी जोन के सीसीटीवी खराब ना हों. सूत्रों के मुताबिक आतंकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर संदेश देना चाहते हैं.

बौखलाहट में पाकिस्तान ने अब तक क्या-क्या किया? -भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़े. -भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को कम करने का फैसला. -भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने का फैसला किया. -कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात कही. -भारत की सीमा से लगे एयरस्पेस को बंद किया. - द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करने का फैसला किया.

पाकिस्तान को ही होगा नुकसान विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को निलंबित करने के पाकिस्तान के निर्णय से ज्यादा नुकसान उसी को होगा. उनका कहना है कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी भारत से कई आवश्यक वस्तुओं का आयात करता है. निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा व्यापार संबंधों को निलंबित करने का बुरा असर पाकिस्तान पर ही होगा. क्योंकि भारत इस मामले में उस पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है जबकि पाकिस्तान की भारत पर निर्भरता अपेक्षाकृत अधिक है.

पाकिस्तान से भारत का आयात इस वर्ष मार्च में घट कर 28.4 करोड़ डॉलर के बराबर रहा जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 3.5 करोड़ डॉलर था. इस दौरान भारत का इस पड़ोसी देश को निर्यात भी सालाना आधार पर 32 प्रतिशत घट कर 17.13 करोड़ रहा. लेकिन वित्त वर्ष 2018-19 में भारत का पाकिस्तान को निर्यात कुल मिला कर 7.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2 अरब डॉलर रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget