एक्सप्लोरर

MP में पुलिस की बेरहमी, लात-घूंसों से पिटाई के बाद ग्रामीण को गले में गमछा डालकर घसीटा

कोरोना काल में कुछ राज्यों की पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आ रहा है. मध्य प्रदेश के शहडोल में एक हेड कांस्टेबल ने एक किसान को बेरहमी से पीटा है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कोरोना के कहर के बीच देश के अधिकांश राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है. हालांकि आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की खरीद-बिक्री के लिए कहीं पर प्रतिबंध नहीं है लेकिन कहीं-कहीं की पुलिस इतनी बर्बर है कि बिना अपराध ही नागरिकों को पीटने लगती है. मध्य प्रदेश में ऐसा ही दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस एक व्यक्ति पर पहले तो लात-घूंसों की बरसात करता है. उसके बाद व्यक्ति के गले में गमछे का फंदा डालकर उसे बेरहमी से घसीटता है. इससे भी बड़ी बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान असंवेदनशील जनता मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहती है. कुछ लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहते हैं. 

लॉकडाउन तोड़ने की इतनी बड़ी सजा
दरअसल, ये मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र का है. वीडियो 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है. जिसमें पुलिसकर्मी एक शख्स की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है. पुलिसकर्मी गमछे से ग्रामीण का गला दबाकर उसे घसीटने की भी कोशिश करता है. पुलिस का आरोप है कि शख्स ने लॉकडाउन की गाइडलाइन का उल्लंघन किया है. इस दौरान पीड़ित लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा है लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में लगे रहे. घटना के बाद अब पीड़ित पुलिस की इस बर्बरता की शिकायत करने कई किलोमीटर का सफर तय कर एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है. 

बीमार भैंस के लिए दवा खरीदने जा रहे थे
पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरी के रहने वाले सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी गेंहू लेकर खरीदी केंद्र जा रहे थे, उन्हें बीमार भैंस के लिए वे दवा भी लेनी थी. इसी दौरान पपौंध हेड कॉन्स्टेबल ने उसे जमीन में पटक कर लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया. थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जीवन ने लॉकडाउन में बाहर निकलने का कारण पूछते हुए सत्येन्द्र पर हमला बोल दिया. इतना ही नही पुलिसकर्मी जीवन ने गमछा से गला दबाकर सत्येन्द्र को मारने का प्रयास किया.

मदद की गुहार के बीच तमाशाबीन तमाशा देखने में मशगूल  
इस बीच पीड़ित मदद की गुहार लगता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं की. वहां मौजूद लोग इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में लगे रहे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि इस घटना के बाद पपौंध पुलिस ने सत्येन्द्र के खिलाफ ही धार 151 के तहत कार्यवाही की.  मामले में पुलिस का कहना है कि सत्येन्द्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था, पुलिस के मना करने पर बदतमीजी करने लगा. उसके खिलाफ 151 की कार्यवाही की गई है. सत्येन्द्र के खिलाफ पहले से दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिसमें कई संगीन मामले भी हैं.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget