एक्सप्लोरर

डीजल जेनरेटर पर लगी रोक के बाद नोएडा की ऊंची इमारतों में रहने वालों का सवाल, अब कैसे करेंगे वर्क फ्रॉम होम?

सोसाइटी में रहने वाले परिवारों के पास पॉवर बैकअप न होने के चलते अब स्कूली बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज और घर से काम करने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करने के लिए और अक्टूबर के अंत तक आशंकित हेल्थ इमरजेंसी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (EPCA) ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. 15 अक्टूबर से 15 मार्च तक सोसायटीज और छोटे कॉमर्शियल कॉम्‍प्‍लेक्‍सेज में डीजल, पेट्रोल या मिट्टी के तेल से चलने वाले जेनरेटर्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रतिबंध ग्रेडेड रेस्‍पांस एक्‍शन प्‍लान (GRAP) के तहत लगाया गया है. सीएनजी, पीएनजी और बिजली से चलने वाले जेनरेटर्स को छूट है.

हाई राइज सोसाइटी में रहने वाले परिवारों के पास पॉवर बैकअप न होने के चलते अब स्कूली बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज और घर से काम करने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. हांलांकि एलिवेटर, लिफ्ट, एक्सीलेटर और नर्सिंग होम और बाकि मेडिकल सर्विस को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.

"जनरेटर का बैकअप नहीं, तो हमारे पास अभी कोई एक्शन प्लान नहीं" लोगों की राय जानने के लिए एबीपी न्यूज की टीम नोएडा के अजनारा सोसाइटी होम्स 121 पहुंची. सोसाइटी के प्रेसिडेंट चक्रधर मिश्रा कहते हैं कि 'हमारी सोसायटी में इंवर्टर भी लगाना मुश्किल होगा क्योंकि अभी वायरिंग जनरेटर के साथ मिलने वाली पॉवर सप्लाई के साथ जुड़ी है लेकिन इंवर्टर लगाने में बहुत वक्त और पैसा लगेगा, हमें बहुत बदलाव करने पड़ेंगे.' अजनारा की वाइस प्रेसिडेंट गरिमा त्रिपाठी कहती हैं कि हमारी सोसायटी का जनरेटर यहां रहने वाले 1600 परिवारों के लिए आपूर्ति करता था लेकिन सीएनजी से चलने वाला जनरेटर इतने लोगों के लिए बिजली उत्पन्न नहीं कर पाएगा.

सोसायटी के सेक्रेटरी सर्वेश शर्मा कहते हैं कि हम लॉकडाउन के बाद से ऑफिस नहीं जा रहे हैं और घर से ही ऑफिस का सारा कारोबार संभाल रहे हैं. घर पर लाइट नहीं रहेगी तो लोग तो परेशान होंगे ही. पहले सरकार की गाइडलाइन में घर शामिल नहीं थे. हमारी सोसायटी में करीब दस लोगों के घरों में अस्पताल जैसी व्यवस्था है. उनके लिए मुश्किल हो सकती है अगर गलती से भी उनकी लाइट चली गई और जनरेटर का बैकअप नहीं चला तो. हमारे पास अभी कोई एक्शन प्लान नहीं है.

"सरकार सही कदम उठाए, इस तरह आम लोगों को परेशान न करें"

नोएडा की बहुमंजिला इमारत में रहने वाली रश्मि कहती हैं कि मेरा घर 18वीं मंजिल पर है. घर इतनी ऊंचाई पर होने के कारण अब भी दोपहर के वक़्त बेहद गर्म रहता है और जनरेटर की व्यवस्था ना होने पर गर्मी में बैठना पड़ेगा.हाई राइज सोसायटी में बिजली चौबीस घंटे बिजली अनिवार्य है , हमारे लिए कोई विकल्प सरकार को देखना चाहिए. पहली मंज़िल पर रहने वाले ललित चतुर्वेदी कहते हैं कि हर सर्दी के मौसम में कुछ ऐसे कदम उठाए जाते हैं लेकिन ये समाधान स्थायी नहीं हैं. सरकार को पराली से उत्पन्न होने वाले धुएं की जांच पड़ताल करनी चाहिए ना कि आम लोगों को इस तरह से परेशान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

UP: बलिया में SDM के सामने हत्या का मामला, सीएम योगी ने SDM-CO समेत कई पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

शिक्षा मंत्री Arvind Pandey के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget