एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में झूठे केस में 604 दिन जेल में बिताने के बाद वापस भारत लौटा शख्स, जानें क्या है पूरा मामला

34 वर्षीय हरीश को सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को डिफेम करने के झूठे आरोप में जेल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि जांच में पता चला कि उनके नाम से ये भड़काऊ पोस्ट किसी और ने की थी.

सऊदी अरब में एक झूठे केस में 604 दिन जेल में बिताने के बाद कर्नाटक के हरीश बगेरा बुधवार को वापिस भारत लौट आए हैं. 34 वर्षीय हरीश को सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और एक समुदाय विशेष को डिफेम करने के झूठे आरोप में जेल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि बाद में जांच में पता चला कि उनके नाम से ये भड़काऊ पोस्ट किसी और ने की थी. इस पोस्ट के चलते हरीश को उनकी नौकरी से भी निकाल दिया गया था. 

हरीश बगेरा कर्नाटक के उडुपी जिले में बिजाड़ी गांव के रहने वाले हैं. हरीश सऊदी अरब के शहर दम्मन में एयर कंडीशनर टेक्निशियन का काम करते थे. उन्हें 22 दिसंबर 2019 को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद हरीश की पत्नी सुमन एम ने उडुपी पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने कहा था कि किसी एक अन्य अनजान व्यक्ति ने हरीश के नाम से फेसबुक पर ये पोस्ट की है. इसके बाद उडुपी पुलिस की जांच में भी ये बात सच साबित हुई और हरीश की रिहाई का रास्ता साफ हुआ. 

हरीश के नाम से फेसबुक पर की गई भड़काऊ पोस्ट 

दरअसल हरीश ने हिरासत में लिए जाने से तीन दिन पहले केंद्र सरकार के सिटिजन्शिप एमेंडमेंट एक्ट और नैशनल रजिस्टर्स ऑफ सिटीजंस की उनकी भविष्य की योजना को लेकर फेसबुक पर पोस्ट की थी. इसके चलते उन्हें सऊदी में अपनी कंपनी की तरफ से कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. कल बैंगलोर पहुंचे हरीश ने बताया कि, "इस पोस्ट के लिए मैंने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. इसके तुरंत बाद मैंने अपना फ़ेसबुक अकाउंट बंद कर दिया था."

लेकिन इसके कुछ समय बाद ही हरीश के नाम से बने एक अन्य फेसबुक अकाउंट में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट किए जाने लगे. जिसके बाद हरीश को हिरासत में ले लिए गया. 

उडुपी पुलिस ने मामले में दो भाइयों को किया गिरफ्तार 

हरीश की पत्नी की शिकायत पर उडुपी पुलिस ने पिछले साल इस मामले में दक्षिण कन्नड़ जिले के मूदबिद्री शहर से अब्दुल हुएज और अब्दुल थुएज नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार किया. पुलिस को अपनी जांच में पता चला कि हरीश ने जिस दिन अपना फ़ेसबुक अकाउंट बंद किया था उसी दिन इन दोनों भाइयों ने उनके नाम से ये अकाउंट बनाया था. पुलिस के अनुसार ये दोनों भाई CAA और NRC को लेकर की गई हरीश की पोस्ट से ग़ुस्से में थे और इन्होंने उसे फंसाने के लिए इस तरह की पोस्ट की थी. 

उडुपी के पुलिस अधीक्षक एन विष्णुवर्धन ने बताया कि, इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट फ़ाइल करने के बाद विदेश मंत्रालय के जरिये इसे सऊदी सरकार के साथ साझा किया गया था. जिसके बाद मंगलवार को हरीश को इस मामले में रिहा कर दिया गया था. दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चल रहा है.

बैंगलोर एयरपोर्ट पहुंच भावुक हुए हरीश 

बैंगलोर एयरपोर्ट पहुंच अपनी चार साल की बेटी से 19 महीने के बाद मिलकर हरीश भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "किसी और की पोस्ट के लिए मैं अपराधी जैसा महसूस कर रहा था. मैं और मेरा परिवार काफी मुश्किल दौर से गुजरा है. सजा होने से पहले तक मैं रोजाना तीन से चार बार अपने परिवार को वीडियो कॉल करता था. लेकिन सजा होने के बाद से मैं काफी कम बार उन से बात कर पाया." साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा."

यह भी पढ़ें

Afghanistan News: परिवार के साथ अबू धाबी में हैं अशरफ गनी, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा- मानवता के आधार पर दी शरण

अपने PF अकाउंट में ये कॉलम जरूर भरें, वर्ना अटका सकता है पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget