एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: आदित्य ठाकरे को बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री, अजित पवार होंगे डिप्टी सीएम

जानकारी के मुताबिक एनसीपी की ओर अजित पवार के लिए गृहमंत्रालय की मांग की जा रही थी लेकिन शिवसेना की ओर से उन्हें वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव दिया गया था. अजित पवार के मंत्रालय को लेकर देर रात तक चर्चा हुई.

मुंबई: महाराष्ट्र में आज दोपहर एक बजे उद्धव ठाकरे सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा. इस विस्तार से पहले बड़ी जानकारी सामने आयी है. एबीपी न्यूज़ को उन सभी संभावित मंत्रियों की लिस्ट मिली है जो आज शपथ लेंगे. इसके मुताबिक एनसीपी नेता अजित पवार महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे भी कैबिनेट पद की शपथ लेंगे.

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे, इनमें 25 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री और एक डिप्टी सीएम शामिल हैं. कांग्रेस के अशोक चव्हाण को भी कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. अजित पवार को लेकर महाराष्ट्र के जानकारों का कहना है कि शरद पवार के पास इसके सिवाए कोई और विकल्प नहीं था.

शरद पवार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी का दूसरा बड़ा नाम अजित पवार ही हैं. अजित पवार की प्रशासन में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी उन्हें अपने मंत्रिमंडल में चाहते थे.

अजित पवार को लेकर एक और रोचक जानकारी सामने आयी है. अजित पवार ने जब नए मंत्रिमंडल के लिए अपना जो बायोडाटा दिया उसमें देवेंद्र फडणवीस के साथ तीन दिन के डिप्टी सीएम के कार्यकाल का भी जिक्र किया है. माना जा रहा है कि अजित पवार को लेकर अभी तक जो खींचतान चल रही थी वो उनके मंत्रालय को लेकर थी.

दरअसल जानकारी के मुताबिक एनसीपी की ओर अजित पवार के लिए गृहमंत्रालय की मांग की जा रही थी लेकिन शिवसेना की ओर से उन्हें वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव दिया गया था. अजित पवार के मंत्रालय को लेकर देर रात तक चर्चा हुई. माना जा रहा है कि उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपा जा सकता है. संभावित मंत्रियों की लिस्ट भले ही सामने आ गई हो लेकिन मंत्रालयों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

शिवसेना की ओर से अब्दुल सत्तार का नाम भी लिस्ट में शामिल किया गया है, अब्दुल सत्तार चुनाव से पहले ही शिवसेना में शामिल हुए थे. ऐसे में कैबिनेट मंत्री का पद मिलना उनके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं माना जा रहा है. उद्धव ठाकरे के इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुल आठ नए मंत्रियों को जगह दी गई जा रही है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: आदित्य ठाकरे को बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री, अजित पवार होंगे डिप्टी सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी की सबसे बड़ी हार क्यों?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी की सबसे बड़ी हार क्यों?
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget