एक्सप्लोरर

Aditya-L1 Mission Launch: चांद के बाद आज सौर मिशन की बारी, यहां देखिए आदित्य-एल1 की लाइव लॉन्चिंग

Aditya-L1 Mission Launch: चांद पर पहुंचने के बाद भारत ने सूरज पर पहुंचने की तैयारी कर ली है. इसरो शनिवार (02 सितंबर) को अपना आदित्य एल1 मिशन लॉन्च कर रहा है.

Aditya-L1 Solar Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत का पहला अंतरिक्ष-आधारित सौर मिशन आदित्य-एल1 को शनिवार (02 सितंबर) को सुबह 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से लॉन्च करेगा. इसरो ने एक अपडेट में कहा कि आदित्य-एल1 के लॉन्च की उलटी गिनती 1 सितंबर, 2023 को दोपहर 12:10 बजे शुरू हुई.

आदित्य एल1 को लैग्रेंज1 प्वाइंट (एल1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा. ये सोलर एक्टिविटी अंतरिक्ष मौसम पर उनके प्रभाव का अध्ययन करेगा. आदित्य एल1 लॉन्च होने के 4 महीने बाद अपनी जगह पर पहुंचेगा.

इन जगहों पर देखने को मिलेगी लॉन्चिंग

जो लोग आदित्य-एल1 के लॉन्चिंग को लाइव देखना चाहते हैं वे इसरो की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर जा सकते हैं या डीडी नेशनल पर लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं. लाइवस्ट्रीमिंग 2 सितंबर को सुबह 11:20 बजे से शुरू हो जाएगी.

आदित्य एल1 को एल1 प्वाइंट पर कई वजहों से रखा जाएगा. यहां सूर्य और पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां संतुलित हैं जिसकी वजह से ये आसानी से एल1 प्वाइंट पर सूर्य के चक्कर लगा सकता है और ईंधन भी बचा पाएगा. सबसे जरूरी बात ये है कि एल1, आदित्य-एल1 को लगातार पांच सालों तक बिना रोक टोक के सूर्य की तस्वीरें भेज पाएगा.

पांच चरणों में पूरा होगा सूरज तक सफर 

आदित्य एल1 को पृथ्वी से निकलने और लैग्रैंज प्वाइंट तक पहुंचना है और इस प्रक्रिया में 125 दिन यानी करीब 4 महीने का वक्त लगेगा. आदित्य L1 एक सैटेलाइट है. जिसे 15 लाख किलोमीटर दूर भेजा जाएगा और अंतरिक्ष में ही स्थापित किया जाएगा.

धरती से सूरज तक का सफर पांच चरणों में होगा जिसमें पहला फेज- PSLV रॉकेट से लॉन्च, दूसरा फेज- पृथ्वी के चारों और ऑर्बिट का विस्तार, तीसरा फेज- स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस से बाहर, चौथा फेज- क्रूज फेज और पांचवां फेज- हैलो ऑर्बिट L1 प्वाइंट है.

ये भी पढ़ें: Aditya L1: आदित्य- L1मिशन और सूर्य से जुड़े 10 सवालों के जवाब, जो आपको जरूर जानने चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget