एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी ने कांग्रेस के लिए बताया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तो अधीर रंजन चौधरी बोले- 'बंगाल क्या...'

Mamata Banerjee Support To Congress: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की बात की.

Adhir Ranjan Chowdhury Reply To Mamata Banerjee: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस मजबूत है, वहां टीएमसी समर्थन करेगी. इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनको जवाब दिया है. उनका कहना है कि कर्नाटक चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो?

उन्होंने ममता बनर्जी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल क्या, जहां-जहां जरूरत होगी हर जगह लड़ेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, “चुनाव जब चल रहे थे तो ममता ने कभी अपील नहीं कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को जिताने का प्रयास करें. ममता, यूपी और बिहार जाकर बीजेपी की मदद करती हैं. कर्नाटक में नहीं गईं क्योंकि वहां कांग्रेस लड़ रही थी.”

‘बंगाल में कांग्रेस के बिना बढ़ना मुश्किल’

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद उन्हें एहसास होने लगा कि इसके बिना बंगाल में आगे बढ़ना मुश्किल है. बंगाल में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होती जा रही है.’ उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा, “कर्नाटक में जीत के बाद भी राहुल गांधी का नाम उन्होंने नहीं लिया. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उन्होंने राहुल गांधी और इस यात्रा का नाम तक नहीं लिया. यहां तक कि राहुल गांधी सदस्यता गई तब भी उन्होंने एक लफ्ज नहीं कहा.”

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर सोनिया जी न होतीं तो आपको 2011 में बंगाल में सत्ता पर कब्जा करने का मौका कभी भी नहीं मिलता. बाद में आपने कांग्रेस को खदेड़ने के लिए काम किया.” 

क्या कहा ममता बनर्जी ने?

ममता बनर्जी ने कहा, ''जहां भी कांग्रेस अपनी-अपनी 200 सीटों पर मजबूत है, हमने जो गणना की है, उन्हें लड़ने दें, हम उनका समर्थन करेंगे. लेकिन उन्हें अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन करना होगा. अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, लेकिन आप बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, तो यह नीति नहीं होनी चाहिए. कुछ अच्छा हासिल करना है तो कुछ क्षेत्रों में कुर्बानी देनी होगी.''

ये भी पढ़ें: 'तो कुर्बानी देनी होगी...', ममता बनर्जी का कांग्रेस को संदेश, बताया लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली रेगुलर जमानत, 50 से ज्यादा दिन के बाद कोर्ट ने दी राहत
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली जमानत
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget