एक्सप्लोरर

'तो कुर्बानी देनी होगी...', ममता बनर्जी का कांग्रेस को संदेश, बताया लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ना चाहिए?

Mamata Banerjee on 2024 Strategy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं हूं, ज्योतिषी नहीं हूं. भविष्य में क्या होगा अभी नहीं कहा जा सकता है.

Mamata Banerjee on 2024 Seat Sharing Formula: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (15 मई) को बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस मजबूत है, हम वहां उसे समर्थन देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, लेकिन आप बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, तो यह नीति नहीं होनी चाहिए.

ममता बनर्जी ने कहा, ''जहां भी कांग्रेस अपनी-अपनी 200 सीटों पर मजबूत है, हमने जो गणना की है, उन्हें लड़ने दें, हम उनका समर्थन करेंगे. लेकिन उन्हें अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन करना होगा. अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, लेकिन आप बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, तो यह नीति नहीं होनी चाहिए. कुछ अच्छा हासिल करना है तो कुछ क्षेत्रों में कुर्बानी देनी होगी.''

टीएमसी अध्यक्ष ममता ने कहा कि मैं आपको एक बात बता सकती हूं, जहां क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है, वहां बीजेपी नहीं लड़ सकती और लोग निराश और हताश हैं. मान लीजिए कर्नाटक में वोट बीजेपी सरकार के खिलाफ एक जनादेश है.

ममता बनर्जी करेंगी दिल्ली का दौरा

सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि इस महीने के अंत तक वह दिल्ली का दौरा करेंगी. वे 27 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी, क्योंकि राज्य के मुद्दों को उठाने का कोई अन्य विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष की बैठक का कोई प्रस्ताव नहीं है.

इससे पहले शनिवार को ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर आप साउथ से शुरुआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा, लेकिन अब वे (बीजेपी) 100 सीटें भी नहीं पार कर पाएंगे. 

"छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में भी बीजेपी को शिकस्त मिलेगी"

उन्होंने अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों से वोट टू नो बीजेपी कैंपेन का आह्वान किया. ममता ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं. अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं, यहां भी बीजेपी को शिकस्त मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-

सीएम की रेस में शामिल डीके शिवकुमार बोले, 'जब कांग्रेस के विधायक छोड़ कर गए तब भी...', दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget