एक्सप्लोरर

अटकलों पर लगा विराम, लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता बने रहेंगे अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता बने रहेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता के पद में बदलाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने उच्च सूत्रों ने साफ किया है फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने जा रहा. यानी संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता बने रहेंगे. 

कांग्रेस पार्टी के एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, संसद सत्र में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है.  ऐसे में लोकसभा में पार्टी के नेता का बदलाव संभव नहीं है. मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुधवार शाम बुलाई गई "पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप" की बैठक में भी अधीर रंजन मौजूद रहेंगे. 

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद से सांसद अधीर रंजन चौधरी को उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रख कर कांग्रेस नेतृत्व ने 2019 में चुनी गई 17वीं लोकसभा में दल का नेता बनाया था. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीते साल अधीर रंजन को एक बार फिर बंगाल कांग्रेस की कमान दी गई. तभी से "एक व्यक्ति एक पद" के फॉर्मूले के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस लोकसभा में दल के नेता पद पर बदलाव कर सकती है. 

हालांकि बीते शीतकालीन सत्र और बजट सत्र में अधीर रंजन ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता बने रहे. लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अधीर को लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता पद से हटाए जाने की कयास नए सिरे से लगाए जाने लगे. अधीर रंजन की जगह रवनीत बिट्टू, मनीष तिवारी, शशि थरूर और गौरव गोगोई को दिए जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था. कुछ लोगों ने यह खबरें भी उड़ा दी कि राहुल गांधी अधीर की जगह ले सकते हैं. 

लेकिन अब इन अटकलों पर कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने विराम लगा दिया है. लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या कांग्रेस भविष्य में अधीर रंजन की जगह किसी नए चेहरे को लोकसभा में दल का नेता बना सकती है! 

Parliament Monsoon Session: बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता चुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget