एक्सप्लोरर

AI से लैस है अडानी डिफेंस की 'अराड' असॉल्ट राइफल, नहीं चूक सकता टारगेट

इजरायली तकनीक पर आधारित अडानी डिफेंस की एक स्वदेशी गन अनोखी एआई तकनीक से बनाई गई है, जिसमें पहली गोली टॉरगेट तक पहुंचने के बाद ही दूसरी गोली चलेगी.

अडानी डिफेंस के कानपुर स्थित स्मॉल आर्म्स फैसिलिटी में अलग-अलग तरह की पिस्टल, राइफल, कार्बाइन और स्नाइपर राइफल का निर्माण हो रहा है, लेकिन इनमें सबसे खास है अराड नाम की एक असॉल्ट राइफल. खास इसलिए, क्योंकि इसे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सैनिक ऑपरेट कर सकता है. ऐसे में इस गन का निशाना तो अचूक है ही, गोलियों की खपत भी बेहद कम होती है.

इजरायली तकनीक पर आधारित अडानी डिफेंस की ये स्वदेशी गन, देश के जवानों के हाथ में पहुंच चुकी है. अडानी डिफेंस ने इस बेहद खास गन को देश की एक पैरा-मिलिट्री फोर्स को सप्लाई की है.

पहली गोली टारगेट तक पहुंचने के बाद चलेगी दूसरी गोली

अराड राइफल से जब भी कोई गोली निकलती है तो वो टारगेट को तो भेदती है, लेकिन दूसरी गोली तब तक नहीं निकलती, जब तक पहली गोली लक्ष्य से नहीं टकराती. ऐसा इसलिए, क्योंकि राइफल को ऑपरेट करते वक्त गोली चलने से कंधे पर झटका लगता है. ऐसे में दूसरी गोली लक्ष्य से भटक सकती है और खाली जा सकती है. एआई की मदद से अडानी डिफेंस ने इस कमी का तोड़ निकाल लिया है.

कानपुर स्थित स्मॉल आर्म्स फैसिलिटी में अडानी डिफेंस के एक्सपर्ट ने बताया कि एके-47 और दूसरी राइफल से बुलेट का बेवजह इस्तेमाल होता है. कभी-कभी तो ट्रिगर पर हाथ रखने से पूरी मैगजीन खाली हो जाती है, जबकि दुश्मन का सीना चीरने के लिए महज दो-तीन गोलियों (राउंड्स) की जरूरत होती है.

आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं जवान

अडानी डिफेंस ने भारतीय सेना के आदर्श-वाक्य एक गोली, श्रेष्ठ गोली को चरित्रार्थ करने के लिए ही एआई के जरिए ऐसी तकनीक ईजाद की है कि दुश्मन पर वार करते वक्त कम से कम गोलियों का नुकसान ना हो.

5.56 45 एमएम की ये असॉल्ट राइफल एक मिनट में 700-1100 राउंड फायर कर सकती है. इस गन का इस्तेमाल इन्फेंट्री सैनिक से लेकर स्पेशल फोर्सेज के कमांडो कर सकते हैं. सैनिक इस गन को बेहद आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं, क्योंकि इसका वजन महज 2.85 किलोग्राम है.

रक्षा मंत्रालय से कार्बाइन बनाने का बड़ा करार

हाल ही में अडानी डिफेंस को रक्षा मंत्रालय से कार्बाइन बनाने का एक बड़ा करार हुआ है. थलसेना के लिए रक्षा मंत्रालय ने जो 2000 करोड़ की कार्बाइन का सौदा डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) से किया, उसमें से 40 प्रतिशत अडानी डिफेंस ही बना रहा है.

इसके अलावा अडानी डिफेंस तीव्र और अभय नाम की कार्बाइन तैयार करता है. साथ ही जीत और प्रहार नाम की दो अन्य असॉल्ट राइफल तैयार करता है, जिन्हें इजरायली तकनीक के इस्तेमाल से स्वदेशीकरण कर दिया है. साथ ही दो (02) स्नाइपर राइफल अचूक और लक्ष्य भी बनाने की जिम्मेदारी अडानी डिफेंस ने उठाई है.

ये भी पढ़ें:- हैदराबाद: मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, BJP ने जताया विरोध, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget