एक्सप्लोरर

'दुनिया को कहते हैं, डरो मत', राहुल गांधी के ED की रेड वाले बयान पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod On Rahul Gandhi: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इतने बड़े नेता है और इतनी बड़ी पार्टी को चला रहे हैं. उन्हें ईडी से इतना डरना नहीं चाहिए.

Acharya Pramod On Rahul Gandhi: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्‍णम एक बार फ‍िर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. आचार्य प्रमोद ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ईडी को बता देना चाहिए कि घोटालों का पैसा कहां गया. चूंकि, वे दुनिया को कहते हैं कि डरो मत उन्हें भी ईडी से डरना नहीं चाहिए. 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ईडी को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी एक बड़ी, सौ साल पुरानी पार्टी के प्रमुख नेता हैं. उन्हें ईडी से इतना डरना नहीं चाहिए. उन्हें अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा लेनी चाहिए."

अरविंद केजरीवाल से राहुल गांधी को लेनी चाहिए प्रेरणा- आचार्य प्रमोद

उन्होंने आगे कहा कि वे इतने बड़े नेता हैं और इतनी बड़ी पार्टी को चला रहे हैं. पिछली 100 साल पुरानी पार्टी के सबसे ज्यादा ताकतवर नेता हैं. उन्हें ईडी से इतना डरना नहीं चाहिए. उनको रात के 2 बजे तक भी जांच एजेंसी ईडी की दहशत और खौफ सता रहा है. आचार्य प्रमोद ने आगे कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा लेनी चाहिए. इतनी बीमारी के हालत में भी केजरीवाल तिहाड़ जेल में डटकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं.

आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी पर कसा तंज

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने आगे कहा कि राहुल गांधी को साफ-साफ बता देना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस जो सनातन को बांटने के लिए पैसे लेता है वो कहां पर है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी को घर पर बुलाकर बताना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया जैसी कंपनियों में निदेशक पर किस किसको रखा है. ये किसके कहने पर किया है?

जानिए राहुल गांधी ने ED पर क्या बोला था?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (2 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सूत्रों ने बताया है कि ईडी छापेमारी की तैयारी कर रही है राहुल गांधी के सोशल मीडिया हैंडल से शुक्रवार को रात 2 बजे इस बारे में एक पोस्ट किया गया था. जिसमें  उन्होंने लिखा था, ''दो में से एक को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पंसद नहीं आया. ईडी के सूत्रों से मुझे मालूम चला है कि छापेमारी की तैयारी की जा रही है." उन्होंने आगे लिखा कि मैं खुले दिल से इंतजार कर रहा हूं और नाश्ता मेरी तरफ से होगा.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh News: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह का चैलेंज, ED रेड के दावे पर बोले- बताएं कौन फोन कर रहा आपको

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget