एक्सप्लोरर

Pramod Krishnam: ‘बस नाम के हिंदू हैं कांग्रेस अध्यक्ष’, खरगे ने आतंकी से की CM योगी की तुलना तो भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

Pramod Krishnam Targeted Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे पर भड़कते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वो जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि वो सनातनियों से चिढ़ गए हैं.

Acharya Pramod Krishnam Attack On Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना आतंकवादियों से की, जिसको लेकर घमासान छिड़ गया है. मामले पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के हिंदू हैं, उनके कर्म तो हिंदुओं वाले बिल्कुल नहीं लगते.  

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे अपने नाम से हिंदू लगते हैं लेकिन उनके कामों से ऐसा नहीं लगता कि वे हिंदू हैं. उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि वे कौन हैं, हिंदू हैं या नहीं. कोई भी हिंदू संत-महात्माओं का अपमान नहीं कर सकता. जिस तरह से वे बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि वे सनातन से चिढ़ गए हैं. मुझे नहीं लगता कि सनातन से चिढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति को भारत में राजनीति करने का अधिकार है."

'योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करना शोभा नहीं देता'

उन्होंने आगे कहा, "जो सनातन के खिलाफ है, वह भारत के खिलाफ है. जो भारत के खिलाफ है, वह सनातन के खिलाफ है. वे इतने वरिष्ठ नेता हैं, हिंदू संतों, सनातन और भगवा का अपमान यह उन्हें शोभा नहीं देता. यह 'ऋषि प्रधान' देश है. हिंदू संतों का अपमान नहीं करेंगे. योगी आदित्यनाथ पर इस तरह की ओछी टिप्पणी करना मल्लिकार्जुन खरगे को शोभा नहीं देता."

खरगे पर बीजेपी भी भड़की

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "यह कांग्रेस का असली दर्शन और डीएनए है, जो हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी है. इसलिए कांग्रेस अब कह रही है कि गेरूआ और भगवा, साधु के कपड़े पहनने वालों को राजनीति में नहीं आना चाहिए, लेकिन क्या वे मौलाना और मौलवी के बारे में कभी ऐसा कहेंगे?"

उन्होंने आगे कहा, "यह वही कांग्रेस है जो 'भगवा आतंकवाद', 'हिंदू आतंकवाद' के बारे में बोलती थी. वे अन्य धर्मों के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं कहेंगे; यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई. वे 'बटोगे तो कटोगे' को सांप्रदायिक और वोट जिहाद को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं."

क्या कहा था खरगे ने?

झारखंड के रांची में चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "एक सच्चा योगी 'बटेंगे तो कटेंगे' जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता. इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं. योगी मठ के प्रमुख हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि मुख में राम बगल में छुरी है." उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के एक हत्यारे को माफ कर दिया था, जबकि पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने हत्यारे को गले लगा लिया था. उन्होंने कहा, "यह करुणा है."

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ हैं आतंकी? मल्लिकार्जुन खरगे ने दहशतगर्दों से की UP के सीएम की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget