एक्सप्लोरर

दुजाना के एनकाउंटर के बाद घाटी में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने कहा- दुजाना का शव ले जाए पाकिस्तान

एहतियात के तौर पर रेल सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. अलगाववादी संगठन हुर्रियत के आज बंद के एलान को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. कल हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें पांच की हालत गंभीर है.

श्रीनगरजम्मू कश्मीर पुलिस ने कल मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के चीफ कमांडर अबु दुजाना का शव ले जाने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क किया है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाक उच्चायोग से कहा है कि सभी जानते हैं दुजाना पाकिस्तानी है इसलिए इसके शव को ले जाएं. दुजाना के कल मुठभेड़ में मारे जाने के बाद आज किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कश्मीर घाटी के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. कल हुई हिंसा और पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद पूरी घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, ताकि हिंसा भड़काने में उनका इस्तेमाल न हो सके.

इतना ही नहीं एहतियात के तौर पर रेल सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. अलगाववादी संगठन हुर्रियत के आज बंद के एलान को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. कल हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें पांच की हालत गंभीर है.

एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का आतंकी

कल सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन में लश्कर के कमांडर अबु दुजाना को उसी के बिल में घुसकर मौत के घाट उतार दिया. पुलवामा के हाकरीपोरा गांव के इसी घर में अबु दुजाना, एक और आतंकी आरिफ के साथ छिपा हुआ था. सुरक्षाबलों के चंगुल में फंसा अबु दुजाना A++ कैटेगरी यानी बेहद खतरनाक और मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की श्रेणी में था.

17 साल की उम्र में लश्कर में शामिल हो गया था दुजाना

करीब 7 सालों से कश्मीर में सक्रिय अबु दुजाना पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के गिलगिट का रहने वाला था. 27 साल का दुजाना 17 साल की उम्र में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था. साल 2013 में लशकर कमांडर अबू कासिम के मारे जाने के बाद दुजाना ने कश्मीर में लश्कर की कमान संभाली थी. दुजाना ज्यादा खतरनाक इसलिए हो गया था, क्योंकि वो दूसरे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर कश्मीर में आतंक का नेटवर्क बना रहा था.

लगातार दुजाना का पीछा कर रहे थे सुरक्षाबल

पिछले 2 महीनों में तकरीबन 6 जगहों पर अबु दुजाना को घेरे में लिया था. 10 दिन पहले पुलवामा में एक नाके में एक सूमो गाड़ी को घेरे में लिया गया तब गोलीबारी में दुजाना को गोली लगी थी और उसके बाद से ही सुरक्षाबल लगातार उसका पीछा कर रहे थे.

अय्याश था दुजाना

सूत्रों के मुताबिक, दुजाना की अय्याशी भी उसकी मौत का कारण बनी. हाल ही में उसने पुलवामा में एक लड़की से शादी भी की, जिसके कारण वो बार बार पुलवामा आता था. कुछ दिनों पहले सुरक्षाबलों को एक मुठभेड़ के दौरान दुजाना का मोबाइल फोन हाथ लग गया. उस फोन से मिली जानकारियों के आधार पर सुरक्षाबलों ने पुलवामा के इस घर की घेराबंदी की जहां करीब 4 घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद अबु दुजाना का हमेशा के लिए अंत हो गया. इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी भूमिका रही.

सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार किया था 12 आतंकियों का डॉजियर

आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने 12 आतंकियों का डॉजियर तैयार किया था. सेना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने वाले ऐसे आतंकियों के खात्मे के लिए कश्मीर में बड़ा अभियान चल रहा है जिसके तहत इस साल सिर्फ 7 महीने में 112 आतंकी मारे जा चुके हैं. इनमें अबु दुजाना के अलावा 1 जुलाई को लश्कर आतंकी बशीर लश्करी, 16 जून को जुनैद मट्टू और 27 मई को मारा गया सबजार भट्ट शामिल हैं.

कश्मीर में आतंक का पोस्टर ब्वाय बन चुका था दुजाना

अबु दुजाना का खात्मा लश्कर के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वो पिछले साल मारे गए बुरहान वाणी की तरह ही कश्मीर में आतंक का पोस्टर ब्वाय बन चुका था. यही वजह है कि आज दुजाना की मौत के बाद भी कश्मीर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ. इसके बाद से कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget