एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: कांग्रेस ने लगाया मंदी का आरोप तो बोले संबित पात्रा- आपके वित्त मंत्री तो खुद जेल में हैं

ABP Shikhar Sammelan: कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों के बीच कश्मीर समेत कई मुद्दों पर बात हुई.

ABP Shikhar Sammelan: झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के नेताओं के साथ विशेष चर्चा के लिए एबीपी न्यूज का खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' चल रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की. इसी दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में भी तीखी बहस हुई. दोनों ने जीडीपी, आर्टिकल 370 समेत कई अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष रखा.

कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, '' रुपया लगातार गिर रहा है और एक व्यक्ति ने साल 2014 में कहा था रुपया का गिरना भ्रष्ट्राचार की निशानी है. क्या मोदी जी इस बात को मानेंगे कि भ्रष्ट्राचार हो रहा है. देश भयंकर मंदी से गुजर रहा है. मोदी सरकार की नीतियों की वजह से ये मंदी आई है''  गौरव वल्लभ ने कहा, '' 14 हजार लोगों की जमशेदपुर में नौकरी गई, लोगों के पास तेल , साबुन और कंघी नहीं है.''

इसका जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, '' मंदी तो आई है मगर कांग्रेस में है. रुपया भी गिरा है लेकिन यहां मेरा रुपया से मतलब राहुल गांधी से हैं. आज फाइव ट्रिलियन डॉलर की बात मोदी जी कर रहे हैं तो मजाक नहीं है. जीडीपी की जहां तक बात है तो सिर्फ ऑटो सैक्टर में थोड़ी सुस्ती है.'' संबित ने कहा, '' मोदी सरकार भ्रष्ट्राचारियों के खिलाफ कितनी सख्त है इसका पता चल गया. अभी तो दो अंदर गए हैं अभी कईयों का जाना बाकी है.''

गौरव वल्लभ ने इसपर कहा, ''पांच रुपये का पारले जी छीन लो और पांच ट्रिलियन की बात करते हैं. ऑटो सैक्टर में भारी सुस्ती है. रांची से जमशेदपुर आने के रास्ते में इतने गड्ढे हैं कि गाड़ी पूरी तरह अंदर चली जाएगी. जमशेदपुर से रांची आने में छह घंटे लग गए.''

संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, ''अगर झारखंड में इतनी कमी है तो लोकसभा चुनाव में एकमात्र सीट क्यों आई. पूरी कांग्रेस जमानत पर है और हम पर आरोप लगा रहे हैं '' इसके जवाब में गौरव वल्लभ ने कहा, '' जो भी मोदी सरकार से सवाल पूछेगा उसको जेल जाना ही पड़ेगा. सच तो यह है कि मेक इन इंडिया का शेर गिर गया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित साह पर भी कई आरोप लगाए''

इसके जवाब में संबित पात्रा ने कहा, ''मेरी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह वो शख्स हैं जो तुष्टिकरण की राजनीति में यकीन नहीं करते. अमित शाह वो हैं जिन्होंने गृह मंत्री रहते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाकर इतिहास रच दिया जबकि कांग्रेस के गृहमंत्री रहे  चिदंबरम आज जेल में हैं.''

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ''कश्मीर पर निर्णय बिना वहां के आवाम से पूछा नहीं होना चाहिए था.आज ये उस महबूबा को गलत ठहरा रहे हैं, जिनके साथ मिलकर इन्होंने साढ़े 3 साल तक जम्मू-कश्मीर पर राज किया.''

यह भी देखें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना...
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना..."MLC चुनाव में हार पर बोले कांग्रेस नेता

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget