एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: ABP News पर शेखर सुमन के साथ फिर एक बार खुलेगी सबकी पोल, लौट आया है Poll Khol

ABP News पर अभिनेता शेखर सुमन के साथ खास कार्यक्रम 'पोल खोल' सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे प्रसारित किया जाएगा.

बिहार चुनाव के सियासी दांव-पेच को समझाने के लिए एबीपी न्यूज़ का खास कार्यक्रम 'पोल खोल' लौट आया है. सोमवार से शुक्रवार हर रात साढ़े 10 बजे इसका प्रसारण किया जाएगा. आज के कार्यक्रम में शो के होस्ट मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन शेखर सुमन ने खास अंदाज में बताया कि कौन किसके साथ है. 'पोल खोल' में आपको बिहार चुनाव में 'कौन-किसके संग, किसका-किससे जंग या सबका एक ही रंग...' देखने को मिलेगा.

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी, जेडीयू के साथ नहीं है. जेडीयू, एलजेपी के साथ नहीं है. पर दोनों बीजेपी के साथ हैं .एलजेपी नीतीश को हराने के लिए लड़ रही है. जेडीयू चिराग को हराने के लिए लड़ रही है.

शेखर सुमन अपने चिर परिचित अंदाज़ में बंदरु से बात करते हुए बिहार में चुनावी कन्फ़्यूज़न पर कहते हैं, ‘चिराग पासवान कह रहे हैं कि हम नीतीश को हराएंगे. बीजेपी कह रही है, हम नीतीश को जिताएंगे. कहीं इस चक्कर में तीर उल्टा अपने कमल पे ही ना चल जाए. कोई समझेगा क्या, अगड़म बगड़म तिगड़म चल रहा है, दिमाग़ बौरा गया है, भेजा का लिट्टी-चोखा हो गया है. कन्फ्यूजन है अटल.’

शेखर सुमन पोल खोल में कहते हैं, ‘बिहार की चुनाव कथा लेकिन इस बार की कथा पिछली वाली कथा से एकदम उलट है. पिछली बार यानी 2015 में जो चुनाव हुए थे, तब अपने सुशासन बाबू मोदीजी के ख़िलाफ़ थे और उन्हें पानी पी-पी के कोस रहे थे. वो भी बिना फिल्टर किए- लेकिन पांच साल अब बाद दोनों एक साथ Duet गा रहे हैं!!’

'पोल खोल' में लालू यादव की आरजेडी के चुनावी वायदों और उनके गठबंधन की भी बात हुई. उपेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव, पुष्पम प्रिया चौधरी और गुप्तेश्वर पांडेय पर भी शेखर सुमन ने खास अंदाज में टिप्पणी की.

बिहार चुनाव: अमित शाह ने एक बार फिर साफ किया- नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, माफी मांगें, हिंसा करने वालों को...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, माफी मांगें, हिंसा करने वालों को...'
CJP Protest LIVE: LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर आर-पार! सरकार बोली- संसद में चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर आर-पार! सरकार बोली- संसद में चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget