एक्सप्लोरर
एबीपी न्यूज़ ने की एक कैंसर पीड़ित की मदद, अस्पताल तक पहुंचाया
एबीपी न्यूज़ ने की एक कैंसर पीड़ित की मदद की.एबीपी न्यूज़ की टीम ने कैंसर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया.

नई दिल्ली: कोरोना के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है. वहीं देश में कुछ जगहों को सील भी किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में भी कई इलाके रेड जोन घोषित किए गए हैं. जिनमें से एक इलाका है चांदनी महल. इसे भी पूरी तरह सील कर दिया गया है दरअसल चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों से 102 लोगों को निकाला गया जिनमें से 52 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. सोमवार सुबह एबीपी न्यूज की टीम ने चांदनी महल इलाके में देखा कि एक महिला जिसका नाम तस्लीम है वो काफी देर से परेशान है. टीम ने जब उस महिला से बात कि तो उसने बताया कि वो कैंसर पेशेंट है और उसे अपनी दवा लेने ऐम्स जाना है लेकिन ढाई घण्टे से वो सभी को फोन कर चुकी है ना तो एम्बुलेंस आ रही है और ना ही पीसीआर वैन आ रही है. तब एबीपी न्यूज़ ने महिला को भरोसा दिया. एबीपी न्यूज़ की टीम ने जिले के डीसीपी संजय भाटिया को फोन किया और उन्होंने पांच मिनट के अंदर मदद करने के लिए कहा. तभी पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और महिला को अपने साथ ऐम्स ले गई. एबीपी न्यूज़ और पुलिस की मदद से एक कैंसर पीड़ित को अपनी दवा मिल गई. एबीपी न्यूज़ आप तक सिर्फ खबर नही पहुंचा रहा है बल्कि वो लोगों की मदद भी कर रहा है. तस्लीम नाम की उस महिला ने एबीपी न्यूज़ और पुलिस का शुक्रिया अदा भी किया है. वही जब डीसीपी संजय भाटिया ने कहा कि एबीपी न्यूज़ अपने काम के साथ लोगों की मदद कर के अपना धर्म भी निभा रहा है. ये भी पढ़ें- इंदौर में जहां हुआ था 'कोविड 19 योद्धाओं' पर पथराव, वहीं गूंजीं उनके लिये तालियां
और पढ़ें
Source: IOCL

























