एक्सप्लोरर

ABP Ideas of India Summit 2025: एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार ने कहा- 'आज मानवीय भावना को नई तरह से समझने की जरूरत'

Ideas of India Summit 2025: एबीपी नेटवर्क के वार्षिक आइडियाज ऑफ इंडिया शिखर सम्मेलन की शुरुआत मुंबई में हो गई है. इस दौरान एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार ने सभी का स्वागत किया. 

Ideas of India Summit 2025: आइडियाज ऑफ इंडिया समिट का चौथा संस्करण आज (21 फरवरी) से शुरू हो गया है. इसकी मेजबानी एबीपी नेटवर्क कर रहा है. यह समिट दो दिन तक चलेगी. इस समिट की शुरुआत में मशहूर गायिका और संगीतकार संजीवनी भेलांडे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार ने स्वागत भाषण दिया और दो दिवसीय समिट की शुरुआत की.

 एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक ने सभी का किया स्वागत

समिट में आए लोगों का स्वागत करते हुए एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार ने कहा, "आइडियाज ऑफ इंडिया 2025 में आपका स्वागत है. कुछ नया लोगों के सामने आ रहा है और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने विशेषज्ञता को अरबों लोगों की पहुंच में ला दिया है. इससे डेटा माइनिंग से लेकर बीमारी के जोखिम का आकलन तक हो जाता है. दूसरी तरफ एक दौड़ अंतरिक्ष में चल रही है, जिसमें भारत भी शामिल है. वैज्ञानिक इस समय शाश्वत जीवन की संभावना तलाश रहे हैं, लेकिन हमें कौन रोक रहा है? हम खुद को ही रोक रहे हैं.''

मुख्य संपादक ने आगे कहा, "कई लोगों को डर है कि एआई मानव जाति को निरर्थक बना देगा या विलुप्त कर देगा. राजनीतिक और गैर-सरकारी लोग गलत सूचना फैलाने के लिए हमारे ऑनलाइन डेटा का यूज कर रहे हैं. अंतरिक्ष को लेकर मची होड़ हमारी बिगड़ती राजनीति का एक प्रतिबंब है. कई अर्थव्यवस्थाएं पहले से ही अपने आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं. कई बड़े सवाल आज हमारे सामने हैं और यहां कुछ के जवाब दिए गए हैं. 

'नेतृत्व, सहयोग और कॉमन सेंस की जरूरत'

AI के यूज को लेकर मुख्य संपादक अतिदेब सरकार ने कहा, "एआई को जनहित में विनियमित किया जाना चाहिए. नागरिकों को गलत सूचना के स्रोतों की पहचान करने के लिए डेटा माइनिंग टूल का उपयोग करना चाहिए. अंतरिक्ष के लिए आधारभूत नियमों को पृथ्वी और उससे परे लागू किया जाना चाहिए. जैसे-जैसे राष्ट्रों की आयु बढ़ती है,लोगों को अपने कामकाजी जीवन को बढ़ाने की आवश्यकता होती है. वहीं, कार्यालयों को अधिक लचीला बनने की आवश्यकता होती है. हमें नेतृत्व,सहयोग और थोड़ी सी सामान्य बुद्धि की आवश्यकता है. मानवता को और मानवीय भावना को नवीनीकृत करने की आवश्यकता है. यह हमें अगले पड़ाव तक ले जाएगा." 

जानें क्या है आइडियाज ऑफ इंडिया 2025

2047 में भारत को मिली स्वतंत्रता के 100 पूरे हो जाएंगे. इस  शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश की असाधारण प्रगति और भविष्य की अपार संभावनाओं को उजागर करना है. इस सम्मलेन की थीम  'मानवता की अगली सीमा' है. इसमें प्रसिद्ध नेता, बुद्धिजीवी और लेखक अपने राय को रखेंगे. 

यह भी पढ़ें: 'Humanity Needs To Renew The Human Spirit': Watch ABP Network Chief Editor Atideb Sarkar's Full Speech

यह भी पढ़ें: Ideas of India Summit 2025 Live: ABP की 'आइडिया ऑफ इंडिया समिट' शुरू, मनीष गुप्ता ने बताया कैसे भारत को ट्रांसफॉर्म कर सकता है AI

यह भी पढ़ें: 'Humanity Needs To Renew The Human Spirit': Watch ABP Network Chief Editor Atideb Sarkar's Full Speech

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget