एक्सप्लोरर

Exclusive: abp न्यूज के खास कार्यक्रम में बोले यशवंत सिन्हा, मैं रबरस्टैंप राष्ट्रपति नहीं बनूंगा

Press Conference: ABP न्यूज के खास कार्यक्रम 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आए.

Press Conference: ABP न्यूज के खास कार्यक्रम 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आए. आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखे सवालों का सामना किया. कार्यक्रम की शुरुआत उनसे ये पूछा गया कि,आप विपक्ष के उम्मीदवार हैं गणित ये दिखा रहा है कि नंबर आपके पास नहीं है इस मंच से अगर आपको देश के विधायकों को और सांसदों को और जनता को ये बताना पड़े कि दो वजहें ऐसी दें जिससे आप बेहतर राष्ट्रपति साबित हो सकते हैं वो दो कारण क्या हो सकते हैं?

इस सवाल का जवाब देते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा, भारत के राष्ट्रपति का संविधान में जो स्थान है, वो महत्वपूर्ण है. उसका सबसे पहला कर्तव्य है कि वो संविधान की रक्षा करे. उन्होंने कहा संविधान लिखने वालों ने एक बड़ी गलती की थी. इसके मुताबिक कार्यपालिया यानि कि प्रधानमंत्री और उनका कैबिनेट कोई ऐसा काम नहीं करे जो संविधान सम्मत ना हो. संसद में अगर उनकी मेजॉरिटी है और उनकी सरकार बनी है तो पार्लियामेंट में वो कोई भी प्रस्ताव पारित करवा लेंगे. जो भी नया कानून लाना होगा लेकिन जब ये प्रस्ताव राष्ट्रपति के पास जाएगा तो राष्ट्रपति का अधिकार बनता है कि वो उस पर सवाल उठाए.

 

उन्होंने आगे कहा,'' कोई रबर स्टैंप राष्ट्रपति बन जाता है जैसा कि हमने अक्सर देखा है. देश में जो भी प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट की तरफ से प्रस्ताव आएगा उस पर वो अपनी मुहर लगा देंगे, सवाल नहीं पूछेंगे. तो ये जो सेक्शन बैलेंस की व्यवस्था है संविधान में खासकर राष्ट्रपति पद के लिए वो खत्म हो जाता है. अगर एक ऐसा व्यक्ति राष्ट्रपति भवन जाता है जो सरकार के कहने पर ही चलता है अपना माइंड एक्सरसाइज नहीं करता है. 

... तो रबरस्टैंप राष्ट्रपति नहीं होंगे यशवंत जी? फिर आपके एनडीए के तमाम साथी जो बीजेपी में भी हैं वो आपको वोट क्यों करेंगे? वो तो चाहेंगे कि राष्ट्रपति ऐसा हो जो हमारी बातों को मंजूर कर ले?

देखिए मैं आपको एक बात बताऊं कि बीजेपी में जो साथी हैं या बीजेपी के जो साथी हैं उनकी मनोस्थिति के बारे में जितना कम कहा जाए उतना ही काफी होगा. मैं व्यक्तिगत रूप से इस बात को जानता हूं. लोगों में बहुत ही नाराजगी है. इसीलिए हम लोग जो गणित देख रहे हैं वो गणित हम पार्टियों के आधार पर देख रहे हैं. उनके बयानों के आधार पर देख रहे हैं. मुझे ऐसा लगता है कि बहुत सारी अदृश्य शक्तियां हैं जो काम कर रही हैं. मुझे भरोसा है उन अदृश्य शक्तियों पर जो मेरे पास आ जाएंगी. 

आप अदृश्य शक्तियों की बात कर रहे हैं और मुझे ताजा घटनाक्रम याद आ रहा है. क्या महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है जिस तरीके से सरकार बैठी हुई है? उसके विधायक गायब हो जा रहे हैं वो एक नया फॉर्मेशन बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. करीब 7500 वोटों का एक आंकड़ा 175 का एक वोट होता है. महाराष्ट्र के एमएलए का क्या ऐसा लगता है. ये सब भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हो रहा है. सत्ता पक्ष की ओर से किया जा रहा है?

ऐसा किया जा रहा होगा इसलिए किया जा रहा होगा क्योंकि महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के पास कम वोट थे और अघाड़ी के पास ज्यादा वोट थे. अगर वो उनको तोड़ देते हैं तो फिर उनका वोट बढ़ जाएगा राष्ट्रपति चुनाव के लिए और महाराष्ट्र की सत्ता के लिए भी. भारतीय जनता पार्टी का ये पुराना खेल है, कि वो जनादेश की अवहेलना करते हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है. जनादेश के अनुसार बनी सरकारों को गिराती है. अपनी सरकार बनाती है और मैं जानता हूं आप भी जानते हैं.. देश में ऐसे कितने उदाहरण हैं. मैं पूछना चाहूंगा कि क्या ये वही भारतीय जनता पार्टी है जिसके प्रधानमंत्री साल 1999 में एक वोट से लोकसभा में सरकार नहीं बना पाए थे. आपको याद है वाजपेयी जी ने क्या कहा था, मंडी सजी हुई थी मंडी में माल भी था माल बिकाऊ भी था लेकिन हमने खरीदना उचित नहीं समझा.  आज क्या वो परिस्थिति भारत में हम दोबारा देख सकते हैं?

यह भी पढ़ेंः

Presidential Election 2022: NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जेपी नड्डा ने किया एलान

Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा की राष्ट्रपति उम्मीदवारी को मिला कितने दलों का साथ? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget