एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: नितिन गडकरी बोले- कोरोना नेचुरल नहीं आर्टिफिशियल वायरस, चीन के खिलाफ पूरी दुनिया में माहौल

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मजदूर जो पैदल निकले हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के ई शिखर सम्मेलन में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. उन्होंने मजदूरों के पलायन से लेकर उद्योग तक हर मुद्दे पर बात रखी. गडकरी ने कहा,'' मजदूर जो पैदल निकले हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है. कारण उनके मन का डर है. मुंबई के मजदूर डर से पटना और दूसरी जगह निकल गए. हम सबको एक सेल्फ कॉनफिडेंस बनाना चाहिए. हमारी पूरी इंडस्ट्री केवल माइग्रेंट लेबर के भरोसे नहीं है. 10 से 20 प्रतिशत लेबर बाहर से हैं. इनमें से सभी मजदूर चले नहीं गए हैं. हां कुछ गए हैं. NH, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट काम शुरू होने से मजदूरों में भरोसा फिर से जगा है. जो गए हैं उनको लाने की भी व्यवस्था की जा रही है. जब तक वैक्सीन नहीं मिलता तब तक गाइडलाइन पर चलना होगा.''

नितिन गडकरी ने आगे कहा,'' अभी एक वैज्ञानिक ने एक टिकली तैयार की है जैसे महिलाएं अपने माथे पर लगाती हैं. उसको अगर आप लगाएंगे तो बुखार आने पर लाल कलर का टिकली पीला हो जाएगा. अभी दुबई में सरकार ने कहा कि हर मजदूर उस टिकली को लगाए. आज मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या है. हम काम शुरू कर रहे हैं लेकिन अब हमें मास्क लगाना, दो मजदूरों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और उद्योग में जाने से पहले हाथ धोना या सेनिटाइज करने पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना होगा. अब हमें कोरोना वायरस के साथ जीने की पद्दति विकसित करनी होगी.''

उन्होंने आगे कहा,'' अभी नागपुर में मैंने देखा कि लोग एक-एक मीटर की डिस्टेंसिंग के साथ दुकानों पर खड़े हैं. सब्जी बाजार में भी यही स्थिति है. ये ऐसी विचित्र स्थिति है कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो समस्या और ज्यादा हो जाएगी, वहीं ज्यादा दिनों तक सब बंद रखा तो रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की समस्या होगी. हमें बीच का रास्ता निकलाना होगा. जिस दिन वैक्सीन आ गया सब ठीक हो जाएगा. काफी देशों में प्रयोग सफल हुए हैं. एक या दो महीने में वैक्सीन आएगा मुझे विश्वास है.''

उन्होंने आगे कहा,'' सरकार ने एक बड़ा पैकेज दिया है. ये संकट बहुत कठिन है, लेकिन इसको जीतना असंभव नहीं है. धीरे-दीरे हम कारोबार को चालू करें तो एक-आध महीने में सब ठीक होगा. हमारा एक्सपोर्ट कैसे बढ़ेगा, चीन के खिलाफ जैसे पूरी दुनिया में माहौल है.''

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,''मैं मानता हूं कि एक महीने में धीरे-धीरे उद्योग नियमित हो जाएंगे. उन्हें लोगों को निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चीन को लेकर दुनिया भर में एक भावना पैदा हो रही है कि उसके साथ व्यवहार नहीं करना है. भारत ही अब ऑप्शन है. यहां मैनपावर है, स्किल है. बदलाव की शुरुआत होगी. मैं मानता हूं कि गंभीर समय है.''

उन्होंने आगे कहा,'' अगले दो महीने में 65 से 70 फीसदी प्रोडक्शन आएगी. तबतक वैक्सीन भी आ जाएगी. हमारे यहां पौरन इंवेस्टमेंट बी हो रहा है. एक महीना और सयंम रखना होगा. इस वक्त आर्थिक श्रेत्र में थोड़ा चैलेंज है. इसी की वजह से सरकार ने 20 लाख करोड़ का बजट दिया है. जब पूरा पैसा मार्केट में आएगा, लिक्विडिटी बढ़ेगी तो अच्छा होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget