एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: अखिलेश बोले- 'बसों से बच्चों को ला सकते हैं तो मजदूरों को क्यों नहीं, लॉकडाउन फेल हुआ'

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 6 साल पूरे होने पर ABP न्यूज़ ने e Shikhar Sammelan आयोजित किया है. इस खास कार्यक्रम आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शिरकत की. कार्यक्रम में उन्होंने लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के ई शिखर सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने कहा था कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस रुक जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

सरकार ने मजदूरों के रुकने का इंतजाम क्यों नहीं किया?- अखिलेश

पलायन कर रहे मजदूरों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ‘’अगर आपने लॉकडाउन किया था तो मजदूरों के रुकने का इंतजाम क्यों नहीं किया? या फिर उन्हें ट्रेन या बस से घर क्यों नहीं पहुंचाया? उत्तर प्रदेश में 70 हजार बसें हैं. अगर सरकार चाहती तो कोई भी मजदूर पैदल नहीं जाता. आखिरकार सरकार को ट्रेन चलानी ही पड़ी. सरकार ने लोगों को डराया और मजदूर डर की वजह से घर की तरफ पैदल चल दिया. मजदूर को लगा कि अगर मरना ही है तो घर पहुंचकर मरें.’’

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘’मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं अस्पताल में जा रहे हैं जो समाजवादी सरकार ने बनाए थे. आज वहीं एंबुलेंस काम आ रही हैं, जो हमारी सरकार ने दी थी. आपने सभी मेडिकल कॉलेज में फूल बरसाए लेकिन आपने सैफई, आजमगढ़ के अस्पतालों में फूल नहीं बरसाए.’’

हमारे कार्यकर्ताओं पर खाना खिलाने को लेकर एफआईआर दर्ज हुईं- अखिलेश

पूर्व सीएम ने कहा, ‘’समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 51 दिन से एक्सप्रेस-वे पर लोगों को खाना खिला रहे हैं.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’मेरठ और अलीगढ़ में हमारे कार्यकर्ताओं पर खाना खिलाने को लेकर एफआईआर दर्ज हुईं. अगर एफआईआर दर्ज ही कर ली गई है तो आप गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं. ललितपुर में गौशाला के अंदर इंसान और जानवर एक साथ बंद थे.’’

यूपी में बस विवाद को लेकर अखिलेश ने कहा, ‘’यूपी में 70 हजार से ज्यादा बसें हैं, सरकार चाहती तो मजदूरों के लिए बस लगा सकती थी. जब कोटा से बच्चों को निकाला गया तो मजदूरों को क्यों नहीं निकाला गया. मुझे कभी-कभी लगता है कि कांग्रेस और बीजेपी का रास्ता एक जैसा है. बीजेपी की सरकार हटे और नई सरकार बने, यूपी में अब समाजवादियों का यही लक्ष्य है.’’

चुनाव में हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे- अखिलेश

अखिलेश ने कहा, ‘’इस बार के चुनाव में हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. छोटी पार्टियों को साथ में जरूर लिया जाएगा.’’ सोनिया गांधी की विपक्षी मीटिंग में शामिल न होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी में अकेले काम कर रही है. हम कांग्रेस और बीजेपी से दूरियां बनाकर चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

ABP e Shikhar Sammelan: लॉकडाउन-5 होगा या नहीं, प्रकाश जावड़ेकर बोले- जहां संक्रमण ज्यादा वहां कुछ तो करना होगा

इशारों में जितेंद्र सिंह का तब्लीगियों पर हमला, कहा- कोई तो पॉकेट था जिसकी वजह से कोरोना फैला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget