एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: कांग्रेस के अरमानों पर पानी न फेर दें UCC पर हुए सर्वे के आंकड़े, जानें लोगों ने दी क्या राय

ABP C Voter Survey: समान नागरिक संहिता को लेकर पूरे देश में जोरों पर चर्चा है. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में इसके बारे में बिल ला सकती है.

ABP C Voter Survey On UCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में भोपाल में दिए गए बयान के बाद देश में समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा तेज हो गई है. कांग्रेस ने देश में यूसीसी लागू करने के विचार का विरोध किया है. कांग्रेस की संसदीय समिति ने शनिवार, 1 जुलाई को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई, जिसमें संसद के मानसून सत्र में यूसीसी को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है.

इस सर्वे में यूसीसी के मुद्दे पर लोगों ने जो जवाब दिए हैं, वो कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेरने वाला है. सर्वे में लोगों से से पूछा गया कि क्या कांग्रेस को समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर सरकार का साथ देना चाहिए? इस सवाल के जवाब 59 प्रतिशत लोगों ने 'हां' में दिया है, यानी जो मानते हैं कि कांग्रेस को सरकार का साथ देना चाहिए. 34 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने कहा कि कांग्रेस को साथ नहीं देना चाहिए. वर्तमान में कांग्रेस का भी रुख यही है. वहीं, 7 प्रतिशत लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते.

पीएम मोदी ने की यूसीसी की वकालत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को भोपाल में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने देश में समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए विपक्ष पर हमला बोला था. पीएम मोदी ने कहा था कि वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया, एक ही घर में एक सदस्य के एक कानून और दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो तो घर चल पाएगा क्या. तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? 

पीएम मोदी ने आगे कहा था कि सुप्रीम कोर्ट बार-बार पूछता है कि समान नागरिक संहिता कब लाओगे, लेकिन वोट बैंक के भूखे लोग लगातार इसका विरोध करते हैं. पीएम मोदी के बयान के बाद देश में यूसीसी को लेकर बयानबाजी जारी है. कांग्रेस ने इसे महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाकर भेदभाव और बंटवारे की राजनीति की ओर ले जाने की कोशिश कहा है. इसके साथ ही कई दूसरे दलों ने भी इसका विरोध किया है.


नोट- देश में UCC को लेकर चर्चा तेज है. लॉ कमीशन को UCC पर सुझाव देने की अंतिम तारीख 13 जुलाई तक है. UCC को लेकर विपक्ष में भी एक राय नहीं दिख रही है. ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. बुधवार (28 जून) से शुक्रवार (30 जून) तक ये सर्वे देशभर में किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ें

UCC: यूसीसी आया तो नॉर्थ ईस्ट में क्या होगा? 220 जनजातियों को सता रहा डर, बीजेपी के सहयोगी भी उठा रहे आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget