एक्सप्लोरर

अमेरिका: ह्यूस्टन में Howdy Modi के मंच से बोले पीएम मोदी- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप को धन्यवाद कहा. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रंप ने भारत का साथ दिया है. दोनों देश मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.

ह्यूस्टन: अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खूब तारीफ की. इस दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के फेमस नारे 'अबकी बार, मोदी सरकार' की तर्ज पर 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' कहकर ट्रंप का उत्साह बढ़ाया. पीएम मोदी ने कहा कि हाउडी मोदी के मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी का संकेत देती है.

राष्ट्रपति बनने से पहले भी बहुत फेमस थे ट्रंप- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज हमारे साथ एक बहुत खास व्यक्ति हैं, जिनके बारे में बताने की जरूरत नहीं है. उनका नाम से धरती पर सभी कोई वाकिफ है. उनका नाम वैश्वित राजनीति की हर चर्चा में आता है. उनके हर शब्द को लाखों लोग सुनते हैं." मोदी ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप घर-घर में प्रचलित हैं और इस महान देश के शीर्ष पद को संभालने से पहले ही वह काफी लोकप्रिय थे."

#HowdyModi: 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' से लेकर पाकिस्तान पर हमले तक, पढ़े पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

ट्रंप का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, "सीईओ से लेकर कमांडर-इन-चीफ, स्टूडियो से लेकर वैश्विक मंच तक, राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और सुरक्षा तक, ट्रंप ने हर जगह अपनी गहरी छाप छोड़ी है. आज वह हमारे साथ यहां हैं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इस शानदार स्टेडियम में शानदार लोगों के बीच उनका स्वागत कर रहा हूं."

मोदी ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि मुझे जब भी ट्रंप से मिलने का मौका मिलता है,  वह हर बार मित्रता, गर्मजोशी और ऊर्जा के साथ मुझसे मिलते हैं. ट्रंप ने मेरे साथ पहली मुलाकात में ही भारत को सच्चा दोस्त कहा था.

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रंप ने भारत का साथ दिया- मोदी

इस दौरान पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप को धन्यवाद कहा. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रंप ने भारत का साथ दिया है. दोनों देश मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. इससे पहले ट्रंप ने भी पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि कट्टरपंथ इस्लाम से लड़ने के लिए दोनों देश एकजुट हैं. सीमा सुरक्षा दोनों देशों को लिए बहुत जरूरी है."

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget